Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»कांग्रेस के विशेष सत्र बुलाने की मांग पर JDU ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट
    ट्रेंडिंग

    कांग्रेस के विशेष सत्र बुलाने की मांग पर JDU ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2025Updated:April 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है. विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार से इस गंभीर मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस हमले पर तत्काल चर्चा और कार्रवाई की मांग की है. राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा कि, “देश को दिखाना चाहिए कि हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं. विशेष सत्र के जरिए यह संदेश जाना चाहिए कि भारत इस चुनौती से मिलकर निपटेगा.”

    JDU ने कहा- राजनीति नहीं, एकता दिखाने का समय

    इस मुद्दे पर बिहार के CM नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. JDU के मंत्री जयंत राज ने मंगलवार को कहा कि यदि जरूरत पड़ी, तो केंद्र सरकार संसद का विशेष सत्र जरूर बुलाएगी. उन्होंने कहा, “यह समय राजनीति करने का नहीं है, बल्कि देश को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होने का है.” उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार पहले ही कड़े कदम उठा रही है. इनमें पाकिस्तान से सिंधु जल समझौते पर पुनर्विचार, अटारी बॉर्डर से आवाजाही पर रोक, पाकिस्तानियों के वीजा रद्द करने जैसे फैसले शामिल हैं. मंत्री जयंत राज ने कहा कि “इस हमले में संलिप्त आतंकियों पर देश के अंदर कार्रवाई जारी है. केंद्र सरकार पूरी मजबूती से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है.”

    विपक्ष का दबाव, केंद्र सरकार की चुप्पी

    कांग्रेस के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और अन्य विपक्षी दल भी विशेष सत्र बुलाने की मांग में शामिल हैं. विपक्ष की मांग है कि सरकार यह स्पष्ट करे कि उसने आतंकवाद से निपटने के लिए अब तक क्या कदम उठाए हैं और आगे क्या रणनीति है. हालांकि, अब तक केंद्र सरकार की ओर से विशेष सत्र बुलाने को लेकर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

    हमले पर देशभर में आक्रोश

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश और शोक का माहौल है. आमजन से लेकर राजनीतिक दलों तक, हर कोई इस हमले की कड़ी निंदा कर रहा है और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहा है.

    Also Read : AIIMS NORCET 8 Stage-2 Admit Card 2025 जारी, यहां से करें डाउनलोड

    central government Congress fight against terrorism India Indian politics jammu and kashmir Mallikarjun Kharge Narendra modi national security Opposition Pahalgam Parliament political response Prime Minister Rahul Gandhi security policy special Parliament session terrorism Terrorist Attack unity आतंकवाद आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई आतंकी हमला एकजुटता कांग्रेस केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर नरेंद्र मोदी पहलगाम प्रधानमंत्री भारत भारतीय राजनीति मल्लिकार्जुन खरगे राजनीतिक प्रतिक्रिया राष्ट्रीय सुरक्षा राहुल गांधी विपक्ष संसद संसद विशेष सत्र सुरक्षा नीति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफ्रिज साफ करने के बहाने घर में घुसा और महिला के साथ कर दिया ये कांड
    Next Article बिजली के खंभे से टकराई बाइक, एक की मौ’त, दो घायल

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    देश

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.