Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»फ्रिज साफ करने के बहाने घर में घुसा और महिला के साथ कर दिया ये कांड
    क्राइम

    फ्रिज साफ करने के बहाने घर में घुसा और महिला के साथ कर दिया ये कांड

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फ्रिज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर से एक चौका देने वाली घटना सामने आयी है। जहां मंगलवार की सुबह एक महिला को अकेला पाकर बदमाश ने फ्रिज साफ करने के बहाने घर में घुस गया। इसके बाद स्प्रे से महिला को बेहोश कर उसके हाथ से सोने के कंगन लूट लिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह मामला जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के प्रेम कुंज कॉलोनी का है। फिलहाल मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

    क्या है मामला :

    बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरहरगुट्टू मेन रोड स्थित प्रेमकुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह फ्रिज की सफाई करने के बहाने एक बदमाश घर में घुसा और महिला को स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने महिला के हाथ से सोने के दो कंगन खींच लिए और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद जब घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो दोनों बदमाश कैमरे में नजर आए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

    पीड़ित महिला पी. नागमनी ने बताया कि उनका बेटा बाहर काम करता है और वे घर पर अकेली रहती हैं। उनके पति रेलवे में नौकरी करते थे, लेकिन अब वे इस दुनिया में नहीं हैं। नागमनी ने बताया कि सुबह एक युवक उनके घर आया और कहा कि वह फ्रिज चमकाने का काम करता है। वह बिना अनुमति के सीधे घर में घुस गया और बातों-बातों में महिला पर स्प्रे छिड़क दिया। इसके बाद वह उनके हाथ से सोने के दो कंगन निकालकर भाग निकला।

    बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के लिए दो युवक बाइक से आए थे। एक युवक मेन गेट से अंदर घुसा, जबकि दूसरा बाइक के पास खड़ा होकर निगरानी करता रहा। जिस तरीके से पूरी घटना को अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि पहले से रेकी कर घटना की योजना बनाई गई थी।

    फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है। बागबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला द्वारा शिकायत मिली है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

    Also Read : बिहार बोर्ड ने जारी किए 12वीं विशेष परीक्षा के Admit Card, EXAM 14-15 मई को

    Bagbera police station broad daylight robbery CCTV footage Crime news fake cleaner fridge cleaning excuse gold bangles looted home intrusion home robbery intruder jamshedpur Jharkhand news knockout spray police investigation Prem Kunj Colony security lapse theft incident woman robbed women's safety अपराध समाचार घर में घुसपैठ घरेलू लूट चोरी की वारदात जमशेदपुर झारखंड समाचार दिनदहाड़े लूट पुलिस जांच प्रेम कुंज कॉलोनी फर्जी सफाईकर्मी फ्रिज साफ करने का बहाना बदमाश बागबेड़ा थाना बेहोशी का स्प्रे महिला सुरक्षा महिला से लूट सीसीटीवी फुटेज सुरक्षा चूक सोने के कंगन लूट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAIIMS NORCET 8 Stage-2 Admit Card 2025 जारी, यहां से करें डाउनलोड
    Next Article कांग्रेस के विशेष सत्र बुलाने की मांग पर JDU ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.