Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार बोर्ड ने जारी किए 12वीं विशेष परीक्षा के Admit Card, EXAM 14-15 मई को
    बिहार

    बिहार बोर्ड ने जारी किए 12वीं विशेष परीक्षा के Admit Card, EXAM 14-15 मई को

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2025Updated:April 29, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विशेष
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. यह एडमिट कार्ड केवल उन छात्रों के लिए जारी किए गए हैं जो प्रैक्टिकल विषयों की परीक्षा में शामिल होंगे. विशेष परीक्षा के तहत प्रैक्टिकल पेपर 14 और 15 मई 2025 को आयोजित किए जाएंगे. छात्र अपनी एडमिट कार्ड को BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org और biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, विषयों की जानकारी और परीक्षा का समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं. BSEB ने छात्रों से अपील की है कि वे परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड साथ लाना न भूलें, क्योंकि इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

    कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2 से 7 मई तक

    इसके साथ ही, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का भी कार्यक्रम जारी किया है. कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की कंपार्टमेंट परीक्षा 2, 3, 5 और 7 मई को आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 10 की कंपार्टमेंट थ्योरी परीक्षा 2 से 7 मई के बीच होगी. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र 7 मई 2025 तक अपने एडमिट कार्ड BSEB की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

    विशेष परीक्षा से छात्रों को मिल रहा एक और मौका

    BSEB की विशेष परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो किसी वैध कारण से वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे. इस पहल के तहत छात्रों को उसी शैक्षणिक वर्ष में एक और मौका दिया जा रहा है, ताकि वे अगले सत्र का इंतजार किए बिना अपनी योग्यता साबित कर सकें और अपनी आगे की पढ़ाई या करियर की तैयारी कर सकें.

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले biharboardonline.org पर जाएं.
    • होमपेज पर “बिहार बोर्ड इंटर विशेष परीक्षा एडमिट कार्ड 2025” के लिंक पर क्लिक करें.
    • आवश्यक विवरण (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि आदि) भरें.
    • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
    • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
    • एडमिट कार्ड में दिए गए सभी विवरणों की जांच करें.
    • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट कर लें.

    BSEB के अधिकारियों ने सभी छात्रों से परीक्षा के लिए पूरी तैयारी करने की अपील की है और सुनिश्चित किया है कि कोई भी छात्र बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा.

    Also Read : KKR vs DC : दिल्ली की पिच पर किस टीम को मिलेगा फायदा? जानें पिच रिपोर्ट

    Admit Card Admit Card 2025 Bihar Board Bihar School Examination Board BSEB BSEB Admit Card Download BSEB Official Website BSEB एडमिट कार्ड डाउनलोड Exam Centre Exam Date Intermediate Special Exam 2025 Practical Exam Practical Exam May 2025 SEB student information इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड छात्र सूचना परीक्षा केंद्र परीक्षा तिथि प्रैक्टिकल परीक्षा बिहार बोर्ड बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleKKR vs DC : दिल्ली की पिच पर किस टीम को मिलेगा फायदा? जानें पिच रिपोर्ट
    Next Article मई में कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी LIST

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    ओडिशा : SC-ST छात्रों को बड़ी राहत, 6 महीने तक बिना फीस जमा किए ले सकेंगे मेडिकल-इंजीनियरिंग में दाखिला

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026
    Latest Posts

    हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद: 24 दिन बाद भी FIR नहीं, खरगे का नड्डा को खत, बोले — यह छुआछूत की जातिवादी मानसिकता

    September 3, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड अतुल वत्स का अब जेपीएससी परीक्षा घोटाले से जुड़ा कनेक्शन, उत्पाद सिपाही पेपर लीक की आशंका पर अब उठ रहे सवाल

    September 3, 2026

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.