Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»ग्रामीण बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों का क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ धरना प्रदर्शन
    बिहार

    ग्रामीण बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों का क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ धरना प्रदर्शन

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अधिकारियों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nawada : बिहार ग्रामीण बैंक के मंगर बीघा मोड, नवादा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष आज यानी गुरुवार को बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य वजह क्षेत्रीय प्रबंधक के मनमाने रवैये और अपमानजनक व्यवहार था। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

    धरना में नवादा-शेखपुरा की सभी शाखाएं शामिल

    बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय प्रबंधक कर्मचारियों को बुलाकर गालियां देते हैं, उनकी गोपनीय रिपोर्ट (CR) बर्बाद करने की धमकी देते हैं और बार-बार नौकरी से निकालने की बात कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। कर्मचारियों ने इसे प्रबंधक की मनमानी और लालफीताशाही का परिचायक बताया। नवादा और शेखपुरा जिले की सभी शाखाओं के प्रबंधक, अधिकारी और कर्मचारी धरने में शामिल हुए। धरना का नेतृत्व बैंक अधिकारी शशि शेखर कुमार, अविनाश कुमार, अक्षय कुमार, राजेश कुमार और भानु प्रताप ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

    यूनियन नेताओं की चेतावनी :

    सेंट्रल कमिटी, पटना के महासचिव नदीम अख्तर, सुमन कुमार, लोकेश चंद्र सिंह, रवि रंजन कुमार, कर्मचारी संघ के महासचिव कुंदन कुमार राय, बैंकर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह और महासचिव प्रमोद कुमार ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि यह धरना क्षेत्रीय प्रबंधक के लिए एक चेतावनी है। उन्होंने चेताया कि यदि प्रबंधक का रवैया नहीं बदला तो बैंक के कार्य प्रभावित हो सकते हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी क्षेत्रीय प्रबंधक की होगी।

    Also Read : अहमदाबाद विमान हादसा : ब्लैक बॉक्स डेटा का विश्लेषण शुरू, जांच में तेजी

    Also Read : महिला ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार, 15 ट्रेनों का रूट बदला…

    Also Read : नालसा स्कीम ‘डॉन’ के तहत डालसा का जागरूकता कार्यक्रम, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया गया संकल्प

    arbitrary attitude bank employees protest bank news bank officers' union banking sector Bihar Gramin Bank Bihar news disrespectful behavior Employee Agitation indefinite strike warning Mangar Bigha Mod Nawada one-day sit-in regional manager Regional Office union protest अनिश्चितकालीन आंदोलन अपमानजनक व्यवहार एकदिवसीय धरना कर्मचारी आंदोलन क्षेत्रीय कार्यालय क्षेत्रीय प्रबंधक नवादा बिहार ग्रामीण बैंक बिहार न्यूज बैंक अधिकारी संघ बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन बैंक न्यूज बैंकिंग सेक्टर मंगर बीघा मोड़ मनमाना रवैया यूनियन प्रदर्शन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभीगा और बदबूदार चावल पहुंचा जामताड़ा FCI गोदाम, प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश
    Next Article ACB ने रिश्वत लेते कैशियर को रंगे हाथ पकड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.