Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नालसा स्कीम ‘डॉन’ के तहत डालसा का जागरूकता कार्यक्रम, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया गया संकल्प
    झारखंड

    नालसा स्कीम ‘डॉन’ के तहत डालसा का जागरूकता कार्यक्रम, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया गया संकल्प

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 26, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नालसा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष के मार्गदर्शन में रांची स्थित गोसनर कॉलेज में गुरुवार को नालसा स्कीम-2025 ‘डॉन’ के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति चेतना जागृत करना और नशामुक्त समाज की दिशा में प्रयास को मजबूत बनाना था।

    कार्यक्रम में एलएडीसीएस डिप्टी चीफ राजेश कुमार सिन्हा, लाइफ सेवर्स से अतुल गेरा, सीआईडी से रिजवान अंसारी, एनसीबी से राकेश गोस्वामी, सीडब्ल्यूसी सदस्य आरती कुमारी, पीएलवी प्रहलाद उपाध्याय, सम्पा दास, भारती देवी और कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।

    छात्रों को किया गया जागरूक

    अतुल गेरा ने नशे के व्यापक प्रभावों की चर्चा करते हुए कहा कि नशा युवाओं को धीरे-धीरे अंधेरे में धकेल रहा है। नशे के पेडलर छात्रों को लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं, जिससे युवाओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

    वहीं राजेश कुमार सिन्हा ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 47 का हवाला देते हुए बताया कि यह राज्य को निर्देशित करता है कि वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मादक पदार्थों के सेवन को समाप्त करने का प्रयास करे। उन्होंने NDPS अधिनियम 1985 के तहत सख्त दंड प्रावधानों की जानकारी दी, जिसमें 20 साल तक का कठोर कारावास और 2 लाख रुपये तक जुर्माना शामिल है। उन्होंने बताया कि बार-बार अपराध करने वालों को मृत्युदंड तक दिया जा सकता है।

    उन्होंने कांके के पुनर्वास केंद्र, सीआईपी, रिनपास और जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित लीगल एड क्लिनिक की भी जानकारी दी, जो नशा करने वालों के इलाज में मदद करते हैं। साथ ही, नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 के उपयोग पर बल दिया।

    अधिकारियों की अहम बातें

    एनसीबी के राकेश गोस्वामी और सीआईडी के रिजवान अंसारी ने बताया कि झारखंड में नशे की समस्या गहरी होती जा रही है और तस्करी के गिरोह छात्रों और बच्चों को अपने नेटवर्क का हिस्सा बना रहे हैं। संसाधनों की कमी से अधिकतर तस्कर कानून की पकड़ से बाहर रहते हैं।

    सीडब्ल्यूसी सदस्य आरती कुमारी ने बताया कि कई बार नशे की लत 16 वर्ष से कम उम्र में ही शुरू हो जाती है, जिससे परिवार और समाज दोनों प्रभावित होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि रांची में नशा नियंत्रित हो जाए तो अपराध दर में 70% तक की कमी लाई जा सकती है।

    नशामुक्त समाज की दिशा में संकल्प

    कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला और छात्रों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ लड़ाई में सहभागी बनें। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

    Also Read : जगन्नाथपुर मंदिर में नेत्रदान महोत्सव आज, कल निकलेगा रथयात्रा 

    2025 anti-drug campaign Article 47 of the Constitution Awareness Program DAWN Campaign drug eradication Drug-Free Society Gosner College Jhalsa jharkhand LADCS Legal Services NALSA Scheme Rajesh Kumar Sinha ranchi Social Awareness State Legal Services Authority Student Awareness youth consciousness एलएडीसीएस गोसनर कॉलेज छात्र जागरूकता जागरूकता कार्यक्रम झारखंड झालसा डॉन अभियान ड्रग्स विरोधी अभियान नशा उन्मूलन नशामुक्त समाज नालसा स्कीम युवा चेतना रांची राजेश कुमार सिन्हा राज्य विधिक सेवा प्राधिकार विधिक सेवा संविधान अनुच्छेद 47 सामाजिक जागरूकता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में आदिवासियों का मार्च, पेसा लागू करने की मांग तेज
    Next Article महिला ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार, 15 ट्रेनों का रूट बदला…

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.