Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»ओडिशा : विजिलेंस टीम ने सरकारी अधिकारी के घर पर की छापेमारी, तीन करोड़ की नकदी बरामद
    देश

    ओडिशा : विजिलेंस टीम ने सरकारी अधिकारी के घर पर की छापेमारी, तीन करोड़ की नकदी बरामद

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भुवनेश्वर। ओडिशा में एक सरकारी अधिकारी के आवासों पर छापेमारी में तीन करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की सतर्कता शाखा ने ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ओएएस) के अधिकारी प्रशांत कुमार राउत के भुवनेश्वर, नबरंगपुर और अन्य स्थानों पर स्थित आवासों पर छापेमारी की। राउत नबरंगपुर जिले में अतिरिक्त उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि भुवनेश्वर में कानन विहार स्थित राउत के आवास पर सतर्कता शाखा की टीम पहुंची तो उनकी पत्नी ने नकदी से भरे छह कार्टून पड़ोसी के छत पर फेंक दिए और उसे छिपाने का अनुरोध किया। बाद में सतर्कता की टीम ने पड़ोसी के घर से ये कार्टून बरामद किए और कई मशीनों की सहायता से उसमें रखी नकदी की गिनती की। नबरंगपुर स्थित राउत के आवास से भी 89.5 लाख रुपये नकद और सोने के गहने बरामद किए गए।

    अधिकारियों के मुताबिक, यह राज्य में किसी सरकारी अधिकारी के पास से नकदी की दूसरी सबसे बड़ी बरामदगी है। इससे पहले, अप्रैल 2022 में गंजम जिले में लघु सिंचाई प्रभाग में सहायक अभियंता के पद पर तैनात कार्तिकेश्वर राउल के ठिकानों पर छापेमारी में 3.41 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे।

    अधिकारियों ने बताया कि प्रशांत राउत के खिलाफ कार्रवाई जारी है। छापेमारी की कार्रवाई में विभाग की करीब नौ टीमें लगी हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, राउत को 2018 में एक पंचायत कार्यकारी अधिकारी से कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जब वह सुंदरगढ़ जिले में बीडीओ के रूप में कार्यरत थे।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी : बमरजा गांव के पास सड़क दुर्घटना में राजमिस्त्री की मौत
    Next Article साहेबगंज : मिर्जा चौकी चेकपाेस्ट पर अवैध वसूली मामले में एसीबी की जांच पूरी, डीजीपी को रिपोर्ट सौंपने के बाद हो सकती है प्राथमिकी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में CJP आंदोलन का विरोध, JPSC के लिए जनहित याचिका लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट तक, हरिशरण देवगन को झारखंड में इतनी दिलचस्पी क्यों?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.