Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 लाख से पार
    Uncategorized

    विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 लाख से पार

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड 19) से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 80 लाख से अधिक हो गया है जबकि 4.36 लाख से अधिक लोग की इस महामारी के काल का ग्रास बन चुके हैं।

    अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 80,15,053 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4,36,319 लोगों की मौत हो चुकी है।

    कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले और ब्राजील दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे क्रम पर आ गया है।

    भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 10,667 नये मामले दर्ज किये गये हैं और अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,43,091 हो गई है। इसी अवधि में 380 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 9900 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 1,53,178 सक्रिय मामले हैं, जबकि 1,80,013 लोग अब तक इस महामारी से निजात पा चुके हैं। भारत संक्रमण के मामले में विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है।

    विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 21,13,372 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,16,135 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 8,88,271 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 43,959 लोगों की मौत हो चुकी है।

    रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 5,36,484 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 7081 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2,98,315 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,821 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

    स्पेन में अब तक 2,44,109 लोग संक्रमित हुए है जबकि 27,136 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक कोविड-19 से 2,37,290 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 34,371 लोगों की मौत हुई है।

    वैश्विक महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 84,367 लोग संक्रमित हुए हैं और 4638 लोगों की मृत्यु हुई है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1,94,305 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,439 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1,87,682 लोग संक्रमित हुए हैं और 8807 लोगों की मौत हुई है।

    इसके अलावा पेरू में इस महामारी से अब तक 2,32,992 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6860 लोगों की मौत हुई है। वही तुर्की में कोरोना से अब तक 1,79,831 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4825 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 1,89,876 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 8950 लोगों की इसके कारण मौत हुई है।

    मेक्सिको में 17,580 , बेल्जियम में 9661, कनाडा में 8228, नीदरलैंड में 6084, स्वीडन में 4891, इक्वाडोर में 3929, स्विट्जरलैंड में 1939, आयरलैंड में 1706 और पुर्तगाल में 1520 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 1,44,478 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2729 लोगों की मौत हो चुकी है।

    coronavirus cases covid 19 Latest news Online news World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल का पीएम मोदी पर कटाक्ष, बोले-कोरोना ने खोली गुजरात मॉडल की पोल
    Next Article हथियार प्लांट करने मामले में पुलिस के निलंबित से फरार कुख्यात अमन साहू खुश, कहा – वर्तमान सरकार के शासन में कुछ तो सही हो रहा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बयान से पलट तो गए महामहिम, लेकिन ओडिशा जाने से पहले माहौल क्या है?

    October 15, 2026
    Uncategorized

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    October 13, 2026
    Uncategorized

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026
    Latest Posts

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.