Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हथियार प्लांट करने मामले में पुलिस के निलंबित से फरार कुख्यात अमन साहू खुश, कहा – वर्तमान सरकार के शासन में कुछ तो सही हो रहा
    जोहार ब्रेकिंग

    हथियार प्लांट करने मामले में पुलिस के निलंबित से फरार कुख्यात अमन साहू खुश, कहा – वर्तमान सरकार के शासन में कुछ तो सही हो रहा

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2020Updated:June 16, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    किसलय शानू

    रांची। फरार कुख्यात अमन साहू आज फर्जी हथियार प्लांट कर जेल भेजने के मामले में अधिकारियों के निलंबित से खुश है। उसने सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की। अमन साहू ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि पहली बार लग रहा है कि वर्तमान सरकार के शासन में कुछ तो सही हो रहा है। पिछले सरकार के शासन में तो पुलिस अपराधी से भी बदतर हो गई थी।

    उसने अपने पोस्ट में यह भी लिखा है कि झारखंड पुलिस पिछले 9 माह से मुझे खोज रही है। मगर, मैं भी भाग मिल्खा भाग मूवी में किरदार की तरह भागे जा रहा हूँ। मंगलवार की सुबह अमन ने यह पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। इसके बाद उसे चाहने वाले 44 लोग ने पोस्ट को लाइक भी कर दिया और 5 लोग ने कमेंट भी किया है। अमन ने पोस्ट के माध्यम से अखबार वालों की भी व्यथा को स्पष्ट किया है। जिसमें लिखा है कि दरअसल बहुत सी चीजे अखबार में नहीं आती है। क्योंकि अखबार के ऊपर भी प्रेशर है कि उन्हें क्या छापना है और क्या नहीं?

    • क्या लिखा है अमन ने पोस्ट में

    आज अखबार पत्रों के माध्यम से पता चला कि हथियार प्लांट करके जेल भेजने के मामले में पतरातू पुलिस के कुछ अधिकारियों को निलंबित किया गया है। पहली बार लग रहा है कि वर्तमान सरकार के शासन में कुछ तो सही हो रहा है। आज झारखंड पुलिस पिछले 9 महीने से मुझे गिरफ्तार करने के लिए काफी मेहनत कर रही है, और मैं भाग मिल्खा भाग के मूवी के किरदार की तरह भाग रहा हूं। ये हालत पैदा नहीं हुई होती, जब मुझे भी इसी तरह 20 मई 2019 को दुमका जेल से छूटने के बाद जेल गेट से उठवा कर हथियार प्लांट करके पतरातू थाने से ही 22 मई 2019 को तत्कालीन रामगढ़ एसपी निधि मैडम के द्वारा जेल नहीं भेजा गया होता।

    • पोस्ट में सीआईडी के एडीजी व हजारीबाग डीआईजी की प्रशंसा

    सोशल मीडिया के माध्यम से अमन साहू ने एडीजी और डीआईजी की प्रशंसा की। उसने अपने पोस्ट में लिखा है कि राजेश राम के मामले में कार्यवाई से सीआईडी के वर्तमान एडीजी साहब और हजारीबाग के डीआईजी महोदय की ईमानदार छवि एक बार फिर से निखर कर सामने आयी है। पर इस कार्यवाई में भी मेरे हिसाब से कुछ लीपा पोती हुई है। इस घटना में पतरातू थाना प्रभारी सहित जितने भी छोटे कर्मचारी निलंबित हुए है। मेरे जानकारी के अनुसार वो इस खेल में सहयोगी है। मगर, मुख्य साजिशकर्ता कौन है? यह पूरा सिस्टम जानता है।

    • जिला के कप्तान के बिना इशारे नही होता कुछ काम

    सोशल मीडिया पोस्ट में अमन ने यह भी लिखा है कि किसी भी जिला में एक-दो मामले को छोड़कर अगर ऐसा कोई फर्जी कार्यवाई होता है, तो यह समझ लीजिए कि जिला के पुलिस कप्तान महोदय के इशारे के बिना नहीं होता। दारोगा तो बेचारे आदेश का पालन करने में ही अपनी पूरी नौकरी खत्म कर देते है और अगर एक दो ईमानदार तेज तर्रार दारोगा यह सब गलत चीजों से किनारा करते है। या पुलिस कप्तान के आदेश का पालन नहीं करते हैं। तो, उस एसपी के कार्यकाल तक उक्त दरोगा की ड्यूटी पुलिस लाइन, कैदी स्काउट, कोर्ट हाजत प्रभारी, यातायात प्रभारी की ड्यूटी बजाने पर गुज़रती है।

    #Crime news #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 लाख से पार
    Next Article भारत-चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प, गलवान घाटी में भारत के एक अफसर-दो जवान शहीद

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.