Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अब भारतीय फैंस नहीं देख सकेंगे पाकिस्तानी ड्रामा… जानें क्यों
    ट्रेंडिंग

    अब भारतीय फैंस नहीं देख सकेंगे पाकिस्तानी ड्रामा… जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharMay 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त डिजिटल कदम उठाए हैं. सरकार ने पहले पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर प्रतिबंध लगाया, फिर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट्स को भारत में ब्लॉक कर दिया है. इसके साथ ही अब भारत में प्रसारित होने वाले प्रमुख पाकिस्तानी मनोरंजन चैनलों को भी बैन कर दिया गया है.

    इन चैनल्स को किया बैन

    भारत सरकार की इस डिजिटल स्ट्राइक के तहत अब भारत में ARY Digital, Hum TV और Geo TV जैसे पाकिस्तानी चैनल्स का प्रसारण नहीं हो सकेगा. ये चैनल्स अपने लोकप्रिय सीरियल्स के लिए जाने जाते हैं और भारत में भी इनके लाखों फैंस हैं. लेकिन अब भारतीय दर्शक इनका कंटेंट TV या  OTT प्लेटफॉर्म्स पर नहीं देख पाएंगे.

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Loug (@lougpakistan)

    पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स भी ब्लॉक

    सरकार ने इससे पहले हानिया आमिर, माहिरा खान, सजल अली, अली जफर, अयेजा खान और बिलाल अब्बास जैसे कई लोकप्रिय पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम प्रोफाइल्स को भारत में ब्लॉक कर दिया है. इसकी जानकारी पाकिस्तान के पॉपुलर सोशल मीडिया पेज ‘डीवा मैगजीन पाकिस्तान’ और ‘Loug Pakistan’ ने दी.

    फैंस में मिला-जुला रिएक्शन

    इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. जहां कुछ लोग इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम बता रहे हैं. वहीं कई दर्शक इससे निराश हैं, जो पाकिस्तानी ड्रामा और कलाकारों को पसंद करते थे. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस फैसले को राजनीतिक रंग भी दिया है.

    डिजिटल मोर्चे पर सख्ती जारी

    पिछले कुछ दिनों में भारत सरकार ने कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स को भी ब्लॉक किया था. अब मनोरंजन जगत में भी सख्ती देखने को मिल रही है. माना जा रहा है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो और भी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई हो सकती है.

    Also Read : नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड से अब CBI करेगी पूछताछ

    ARY Digital banned ARY Digital बैन digital strike Geo TV banned Geo TV बैन Hum TV banned Hum TV बैन India-Pakistan relations India-Pakistan tensions India's counter-action Indian government strict action OTT Pakistani shows banned Pahalgam terror attack Pakistani artists banned Pakistani channel ban Pakistani channels blocked in India Pakistani content banned in India Pakistani Instagram accounts blocked TV ban ओटीटी पर पाकिस्तानी शो बंद टेलीविजन बैन डिजिटल स्ट्राइक पहलगाम आतंकी हमला पाकिस्तानी इंस्टाग्राम ब्लॉक पाकिस्तानी कलाकार प्रतिबंध पाकिस्तानी चैनल बैन भारत की जवाबी कार्रवाई भारत पाकिस्तान तनाव भारत में पाकिस्तानी कंटेंट बैन भारत में पाकिस्तानी चैनल्स बंद भारत-पाकिस्तान संबंध भारतीय सरकार कड़ा कदम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड से अब CBI करेगी पूछताछ
    Next Article जातीय जनगणना पर बिहार में गरमाई सियासत,PM के फैसले पर विपक्ष भी खुश 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक: झारखंड की सियासत में क्यों मची थी हलचल?

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री समेत कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया शोक

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब हेमंत जेल गए, तब बने हनुमान; विधायक बनने के बाद जब कल्पना सोरेन ने कहा, ‘’भैया ये जीत आपकी बदौलत हासिल हुई है’’

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रेड बुल, स्टिंग और अमूल समेत 115 खाद्य उत्पाद जांच के घेरे में, देवघर के बाजार से स्टॉक हटाने का निर्देश

    September 5, 2026
    Latest Posts

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.