Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»24.21 करोड़ की लागत से इस जिले में बनेगा पूर्वोत्तर भारत का पहला आधुनिक आउटडोर शूटिंग रेंज
    ट्रेंडिंग

    24.21 करोड़ की लागत से इस जिले में बनेगा पूर्वोत्तर भारत का पहला आधुनिक आउटडोर शूटिंग रेंज

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 1, 2025Updated:June 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    24.21
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी दी है कि नालंदा जिले के कल्याण विगहा में 25 मीटर और 50 मीटर के आधुनिक शूटिंग रेंज के निर्माण के लिए 24.21 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि यह नया शूटिंग रेंज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण विगहा स्थित पहले से मौजूद 10 मीटर के इनडोर शूटिंग रेंज से सटे पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बनाया जाएगा।

    अब पूरी होगी शूटिंग रेंज की अधूरी कड़ी

    सम्राट चौधरी ने कहा कि कल्याण विगहा का इनडोर शूटिंग रेंज देश का दूसरा सबसे अच्छा रेंज है, लेकिन 25 और 50 मीटर रेंज की कमी के कारण यह अधूरा था। अब नए रेंज के निर्माण से खिलाड़ियों को राज्य से बाहर जाकर अभ्यास करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    14 साल पहले हुआ था रेंज का उद्घाटन

    उन्होंने बताया कि यह शूटिंग रेंज 14 मई 2011 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उद्घाटित किया गया था। पहले इसका संचालन पंचायत भवन से होता था। बाद में 1 जनवरी 2017 को 35 लेन वाले आधुनिक इनडोर रेंज का उद्घाटन किया गया।

    पूर्वोत्तर भारत में अपनी तरह का पहला रेंज

    सम्राट चौधरी ने बताया कि यह रेंज पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत का पहला इतना बड़ा और आधुनिक शूटिंग रेंज है, जहां स्कोरिंग भी ऑनलाइन और स्वचालित होती है। यहां नेशनल लेवल के कई मुकाबले भी हो चुके हैं।

    केवल भोपाल और कल्याण विगहा में मिलती है हथियार सुविधा

    उन्होंने बताया कि देश में केवल दो ही ऐसे शूटिंग रेंज हैं — भोपाल और कल्याण विगहा, जहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के दौरान हथियार उपलब्ध कराए जाते हैं। साधनों और संसाधनों के लिहाज से इन दोनों रेंजों की गिनती देश के बेहतरीन शूटिंग केंद्रों में होती है।

    यह कदम बिहार और खासकर नालंदा क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे शूटिंग स्पोर्ट्स को नई गति मिलेगी और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा की तैयारी मजबूत होगी।

    Also Read : पूर्णिया में बड़े भाई ने छोटे भाई की ह’त्या कर, श’व जेल चौक के पास फेंका

    25 Meter Shooting Range 25 मीटर शूटिंग रेंज 50 Meter Shooting Range 50 मीटर शूटिंग रेंज Administrative Approval ancestral village Bihar bihar government Bihar news Bihar Sports Development Indoor Shooting Range Kalyan Vigha Modern Shooting Range Nalanda Nalanda Shooting Range Nitish kumar Outdoor Shooting Range Samrat Chaudhary Shooting Range Shooting Sports Sports Facility sports infrastructure आउटडोर शूटिंग रेंज आधुनिक शूटिंग रेंज इनडोर शूटिंग रेंज कल्याण विगहा खेल अधोसंरचना खेल सुविधा नालंदा नालंदा शूटिंग रेंज नीतीश कुमार पैतृक गांव प्रशासनिक स्वीकृति बिहार बिहार खेल विकास बिहार समाचार बिहार सरकार शूटिंग रेंज शूटिंग स्पोर्ट्स सम्राट चौधरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में जमीन विवाद में बुजुर्ग की ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article नामकुम में सड़क हादसा, मिल्क वैन की टक्कर से कार चालक की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026
    आदिवासी

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026
    Latest Posts

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.