Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बंगाल में झारखंड की गाड़ियों की नो एंट्री, आखिर क्यों गुस्साईं ममता बनर्जी
    ट्रेंडिंग

    बंगाल में झारखंड की गाड़ियों की नो एंट्री, आखिर क्यों गुस्साईं ममता बनर्जी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2024Updated:September 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल ने मैथन और पंचेत डैम से अधिक पानी छोड़े जाने के चलते आई बाढ़ के कारण झारखंड से आने वाले वाहनों पर तीन दिनों तक के लिए रोक लगा दी है. बता दें कि बंगाल पुलिस ने 19 सितंबर देर रात को पुरुलिया-झारखंड सीमा पर सभी नाका चेकिंग प्वाइंट को सील कर दिया. सीमा सील करने की वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति हो गई है. कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी हैं. सीमा सील करने के फैसले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अधिक पानी छोड़े जाने के कारण सीमा के पास वाली सड़के पानी में डूब गई हैं. ऐसे में हम नहीं चाहते हैं कि जो वाहन झारखंड से आ रहे हैं वो डूब जाएं. इसलिए सीमाओं को सील किया गया है.

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दामोदर घाटी निगम को इस ‘‘मानव निर्मित” बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि राज्य में ऐसी स्थिति पैदा करने के लिए कोई साजिश की गई है. ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को केंद्र पर डीवीसी बांधों की सफाई करने में विफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि इस कारण पानी छोड़े जाने से राज्य के कई जिलों में बाढ़ आ गई.

    ये एक बड़ी साजिश
    पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पाशकुड़ा में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि वह निगम के साथ सभी संबंध तोड़ देंगी. उन्होंने कहा, यह बारिश का पानी नहीं है, यह केंद्र सरकार की संस्था डीवीसी द्वारा अपने बांधों से छोड़ा गया पानी है. यह मानव निर्मित बाढ़ है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है. केंद्र सरकार डीवीसी के बांधों की सफाई क्यों नहीं कर रही है, जहां जल भंडारण क्षमता 36 प्रतिशत कम हो गई है. इसमें एक बड़ी साजिश की गई है. हम इसके खिलाफ एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे.
    बनर्जी ने दावा किया कि डीवीसी ने इस वर्ष 5.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है, जिससे मौजूदा संकट बढ़ा है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दूंगी कि सभी को पर्याप्त राहत सामग्री मिले.”

     

    अधिक पानी किलोमीटर चेकिंग छोड़े जाने झारखंड पश्चिम बंगाल बंगाल पुलिस ममता बनर्जी मुख्यमंत्री मैथन वाहनों सीमा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleICAR के शताब्दी समारोह में बोली राष्ट्रपति, आज का दौर टेक्नोलॉजी का लेकिन इसके दुष्प्रभावों से भी बचना होगा
    Next Article सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हुआ हैक, क्रिप्टो प्रमोट करने वाले वीडियो किए गए पोस्ट

    Related Posts

    क्राइम

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    क्राइम

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    क्राइम

    ज्ञानवापी से 23 मौत की सजाओं तक: कौन हैं बयानों और फैसलों से सुर्खियों में रहने वाले जज रवि कुमार दिवाकर?

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी ट्रेजरी घोटाला में सीआईडी का खुलासा, 28 किस्तों में सरकारी खाते से निकले 22.69 लाख

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैप्टन विक्रम बत्रा : कारगिल का वो ‘शेरशाह’, जिसने आखिरी चोटी पर तिरंगा फहराकर दी शहादत

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है

    September 9, 2026
    Latest Posts

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.