Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच सक्रिय हुए निशांत कुमार, 24 विधायकों संग हुई बड़ी बैठक
    बिहार

    नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच सक्रिय हुए निशांत कुमार, 24 विधायकों संग हुई बड़ी बैठक

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2026Updated:March 7, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजनीति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजनीति इन दिनों तेजी से करवट ले रही है। सीएम नितीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच अब उनके बेटे निशांत कुमार भी अचानक सक्रिय होते दिख रहे हैं। पटना में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर निशांत कुमार ने करीब 24 जदयू विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे और माना जा रहा है कि बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने वाला है।

    संजय झा के घर हुई विधायकों की बैठक

    इस बैठक में जदयू के करीब दो दर्जन विधायक शामिल हुए। बैठक में परिवहन मंत्री श्रवन कुमार समेत कई नेता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि बैठक में पार्टी के अंदर आगे की रणनीति और बिहार की बदलती राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। इस दौरान निशांत कुमार की मौजूदगी को लेकर भी काफी चर्चा रही।

    10 से 14 मार्च के बीच दे सकते हैं इस्तीफा

    इधर खबर यह भी है कि सीएम नितीश कुमार 10 से 14 मार्च के बीच अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
    राज्यसभा के लिए नामांकन के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा और जदयू के बीच लगातार बातचीत चल रही है। इसी बीच शनिवार को नीतीश कुमार अपने गृह जिला Nalanda के बखियारपुर जाएंगे, जहां वे विकास कामों की समीक्षा करेंगे।

    CM हाउस की बैठक में भावुक हुए नीतीश

    सीएम आवास पर भी जदयू के विधायकों और मंत्रियों की एक अहम बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई विधायकों ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले का विरोध किया। जदयू विधायक विजय कुमार चौधरी ने बताया कि बैठक के दौरान माहौल काफी भावुक हो गया था। विधायकों ने उनसे फैसला वापस लेने की अपील की, लेकिन सीएम अपने निर्णय पर अड़े रहे। नीतीश कुमार ने विधायकों से कहा -“विरोध मत करिए, मैं राज्यसभा जा रहा हूं। वहां से भी सब देखता रहूंगा।”

    विधायक रो पड़े, बोले-फैसला वापस लीजिए

    मीटिंग में मौजूद कई विधायक भावुक हो गए। कुछ विधायक तो रोने भी लगे और नीतीश कुमार से अपना फैसला वापस लेने की अपील करने लगे।  इसके बाद बैठक में मौजूद विधायकों ने निशांत कुमार को राजनीति में लाने के प्रस्ताव पर हाथ उठाकर सहमति जताई।

    8 मार्च को JDU जॉइन कर सकते हैं निशांत

    मिली जानकारी के मुताबिक 8 मार्च को निशांत कुमार औपचारिक रूप से जदयू जॉइन कर सकते हैं। हालांकि दिलचस्प बात यह रही कि मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में निशांत खुद मौजूद नहीं थे। इस बीच जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने  साफ कहा कि नीतीश कुमार की इच्छा के खिलाफ कोई फैसला नहीं हो सकता।

    Also Read : RIMS में रेफर करने की प्रक्रिया बदली, प्राइवेट अस्पतालों को माननी होगी नई SOP

    Bakhtiyarpur Bihar Cabinet Bihar CM bihar government Bihar news Bihar Politics Jdu JDU Meeting Lalan Singh Nalanda Narendra modi NDA Government Nishant Kumar Nitish kumar Patna politics political news Rajya Sabha Sanjay Jha Shravan Kumar Vijay Kumar Chaudhary एनडीए सरकार जेडीयू जेडीयू मीटिंग नरेंद्र मोदी नालंदा निशांत कुमार नीतीश कुमार पटना पॉलिटिक्स पॉलिटिकल न्यूज़ बख्तियारपुर बिहार कैबिनेट बिहार न्यूज बिहार पॉलिटिक्स बिहार सरकार बिहार सीएम राज्यसभा ललन सिंह विजय कुमार चौधरी श्रवण कुमार संजय झा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRIMS में रेफर करने की प्रक्रिया बदली, प्राइवेट अस्पतालों को माननी होगी नई SOP
    Next Article अब 21 दिन बाद ही मिलेगा दूसरा LPG सिलिंडर, गैस बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने सावरकर को मुस्लिम विरोधी बताकर बदनाम किया : सात्यकी, बोले – वे कभी मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC धांधली : BJP नेताओं ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, छात्रों के FIR रद्द से लेकर दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

    September 2, 2026
    क्राइम

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.