Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»RIMS में रेफर करने की प्रक्रिया बदली, प्राइवेट अस्पतालों को माननी होगी नई SOP
    झारखंड

    RIMS में रेफर करने की प्रक्रिया बदली, प्राइवेट अस्पतालों को माननी होगी नई SOP

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रिम्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम से रिम्स भेजे जाने वाले मरीजों की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए रिम्स प्रबंधन ने रेफरल की मानक कार्यप्रणाली (एसओपी) तैयार की है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि मरीजों को बिना पर्याप्त इलाज या जरूरी तैयारी के रिम्स न भेजा जाए और गंभीर मरीजों का इलाज व्यवस्थित तरीके से हो सके। रिम्स प्रबंधन के अनुसार कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जब मरीजों को बिना चिकित्सकीय आवश्यकता के रेफर कर दिया जाता है या गंभीर मरीजों को सही तरीके से स्थिर (स्टेबलाइज) किए बिना ही दूसरे अस्पताल भेज दिया जाता है। नई एसओपी के जरिए इस तरह की स्थिति को रोकने की कोशिश की जा रही है।

    निजी अस्पतालों के साथ हुई बैठक

    इसी मुद्दे को लेकर रिम्स में निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेदांता हॉस्पिटल, सैमफोर्ड हॉस्पिटल और माँ राम प्यारी हॉस्पिटल के मरीजों ने भाग लिया। मीटिंग में रेफरल प्रक्रिया से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हुई और अस्पतालों के मरीजों ने भी अपने सुझाव दिए। प्रबंधन का कहना है कि निजी अस्पतालों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर ही रेफरल सिस्टम को प्रभावी बनाया जा सकता है। हालांकि, इस मीटिंग में मणिपाल हॉस्पिटल और पारस हॉस्पिटल के प्रतिनिधि शामिल नहीं हो सके।

    शाम के समय ज्यादा आते हैं रेफर मरीज

    रिम्स प्रबंधन के अनुसार संस्थान में आने वाले कुल मरीजों में करीब 40 प्रतिशत मरीज निजी अस्पतालों से रेफर होकर पहुंचते हैं। इनमें से अधिकांश मरीज शाम 5 बजे से रात 9 बजे के बीच भेजे जाते हैं। इमरजेंसी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर महीने में कुल 5,994 मरीज इमरजेंसी में पहुंचे थे। इनमें से करीब 1,200 मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत पड़ी। वहीं जनवरी में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 6,038 हो गई, जिनमें 1,328 मरीज वेंटिलेटर पर थे।

    गंभीर मरीजों का रहता है ज्यादा दबाव

    इन आंकड़ों से साफ है कि रिम्स में गंभीर मरीजों का दबाव काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में अगर मरीजों को बिना तैयारी या बिना जरूरी इलाज के रेफर किया जाता है तो अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। रिम्स प्रबंधन का कहना है कि नई एसओपी लागू होने के बाद उम्मीद है कि रेफरल प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी और मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा।

    Also Read : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार

    emergency department Healthcare Management Jharkhand health system Medical Referral Policy Nursing Homes Patient Referral System private hospitals Rajendra Institute of Medical Sciences ranchi ranchi news Rims RIMS Referral SOP Ventilator Patients
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार
    Next Article नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच सक्रिय हुए निशांत कुमार, 24 विधायकों संग हुई बड़ी बैठक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    झारखंड

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026
    Latest Posts

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.