Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 7:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। मौसम केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 7 मार्च से 10 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में इस बदलाव के कारण लोगों को हल्की गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 मार्च को राज्य के दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

    वहीं 9 और 10 मार्च को संताल परगना और आसपास के जिलों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है। इन दिनों देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज जिलों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने के साथ गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 11 मार्च से राज्य में मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा और आसमान सामान्य रहने की संभावना है।

    तीन दिनों बाद बढ़ सकता है तापमान

    मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

    पिछले 24 घंटे में मौसम रहा शुष्क

    इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मौसम सामान्य और शुष्क बना रहा। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए सतर्क रहें और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचें।

    Also Read : शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला

    light rain is expected in many districts The weather will change in Jharkhand कई जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज मौसम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 07 MARCH 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article RIMS में रेफर करने की प्रक्रिया बदली, प्राइवेट अस्पतालों को माननी होगी नई SOP

    Related Posts

    झारखंड

    धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    April 22, 2026
    खूंटी

    पृथ्वी दिवस पर मुरहू में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

    April 22, 2026
    झारखंड

    रांची में स्वदेशी और कला का महाकुंभ: ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ में 150 नि:शुल्क स्टॉल का मौका, 1 मई से होगा आगाज़

    April 22, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    April 22, 2026

    पृथ्वी दिवस पर मुरहू में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

    April 22, 2026

     बिहार में सड़कों-पुलों का काम तय समय में पूरा होगा, विभाग ने दिए सख्त निर्देश

    April 22, 2026

    रांची में स्वदेशी और कला का महाकुंभ: ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ में 150 नि:शुल्क स्टॉल का मौका, 1 मई से होगा आगाज़

    April 22, 2026

    जनगणना से लेकर मुखिया सम्मेलन तक, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने दी अफसरों को सख्त हिदायत

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.