Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»धनबाद के वासेपुर में NIA की छापेमारी, शाहबाज अंसारी के घर पर टीम ने दी दबिश
    Uncategorized

    धनबाद के वासेपुर में NIA की छापेमारी, शाहबाज अंसारी के घर पर टीम ने दी दबिश

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद के वासेपुर इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई जब एनआईए (NIA) और एटीएस (ATS) की संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जब्बार मस्जिद के पास स्थित शाहबाज अंसारी के घर पर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा घेरा बना लिया।

    सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी मिलने की बात सामने आ रही है। हालांकि, अब तक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। नकदी की गिनती के लिए मौके पर कैश काउंटिंग मशीन मंगाई गई है और अधिकारी घर के अंदर जांच में जुटे हैं।

    इस कार्रवाई में लखनऊ पुलिस की टीम के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह मामला टेरर फंडिंग से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, अभी तक किसी भी एजेंसी या अधिकारी ने इस रेड के कारणों पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    स्थानीय पुलिस घर के बाहर तैनात है, जबकि एनआईए और एटीएस की टीम घर के अंदर तलाशी ले रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी वासेपुर में झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई हो चुकी है, जिससे यह इलाका पहले से ही जांच एजेंसियों के रडार पर है। फिलहाल रेड जारी है और पूरे मामले पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-16-at-15.27.08-1.mp4
    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-16-at-15.27.08.mp4

    Also Read : बिहार कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश इलेक्शन कमेटी का किया गठन

    आतंकवाद वित्त पोषण एटीएस छापेमारी एनआईए जांच एनआईए रेड कैश काउंटिंग मशीन जब्बार मस्जिद झारखंड एटीएस झारखंड पुलिस टेरर फंडिंग दिल्ली पुलिस धनबाद धनबाद पुलिस नकदी बरामदगी बैंक मोड़ थाना लखनऊ पुलिस वासेपुर वासेपुर कार्रवाई वासेपुर न्यूज वासेपुर रेड शाहबाज अंसारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश इलेक्शन कमेटी का किया गठन
    Next Article बालू माफियाओं ने चतरा प्रशासन को दी खुली चुनौती, CO के बॉडीगार्ड पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : हजारीबाग में दुर्गापूजा और दीपावली पर सादे कपड़ों में पुलिस तैनात, अवैध खनन और संगठित अपराध पर भी शिकंजा

    October 14, 2026
    Uncategorized

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    October 13, 2026
    Uncategorized

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा एसपी ने जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर दर्ज FIR की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; कोर्ट ने कहा, हम नहीं चाहते छात्र कोर्ट के चक्कर लगाएं

    October 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.