Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»नया आधार ऐप : डिजिटल पहचान अब और आसान और सुरक्षित
    देश

    नया आधार ऐप : डिजिटल पहचान अब और आसान और सुरक्षित

    Team JoharBy Team JoharFebruary 15, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डिजिटल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार कार्ड को डिजिटल रूप से और सुरक्षित बनाने के लिए नया आधार ऐप लॉन्च किया है। ये नया ऐप पुराने mAadhaar ऐप का एडवांस और हाई-टेक वर्जन है। अब एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर ये ऐप उपलब्ध है, जिससे स्मार्टफोन यूजर्स आसानी से आधार से जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

    एक फोन में पूरे परिवार का आधार

    सबसे खास बात ये है कि अब एक ही मोबाइल में पूरे परिवार के कई सदस्यों के आधार प्रोफाइल जोड़ सकते हैं। यूजर अपने आधार के अलावा परिवार के पांच और सदस्यों की प्रोफाइल भी जोड़ सकता है। इसका फायदा खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए है। अक्सर घर के बड़े या छोटे बच्चे स्मार्टफोन इस्तेमाल नहीं कर पाते। ऐसे में परिवार का कोई भी एक सदस्य उनके आधार को अपने फोन से मैनेज कर सकता है।

    फिजिकल कार्ड की जरूरत लगभग खत्म

    नए ऐप से यात्रा, होटल में चेक-इन या किसी भी जगह पहचान दिखाने के लिए अब फिजिकल आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत कम हो जाएगी। ऐप में मौजूद QR कोड स्कैन करके तुरंत पहचान वेरिफाई की जा सकती है। इससे न सिर्फ दस्तावेज खोने या चोरी होने का डर कम होता है, बल्कि पहचान दिखाने में भी आसानी रहती है।

    सुरक्षा भी हाई-टेक

    सुरक्षा के मामले में भी नया आधार ऐप काफी मजबूत है। हर प्रोफाइल पासवर्ड और बायोमेट्रिक लॉक से सुरक्षित रहती है। यूजर चाहे तो किसी भी सदस्य की प्रोफाइल को अलग से लॉक कर सकता है, जिससे गलत इस्तेमाल की संभावना नहीं रहती। साथ ही नई प्रोफाइल जोड़ते समय फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी दी गई है, जिससे पहचान और भी सुरक्षित हो जाती है।

    प्रोफाइल जोड़ना हुआ आसान

    किसी भी परिवार के सदस्य की प्रोफाइल जोड़ने के लिए तरीका भी बेहद आसान है:

    • नया आधार ऐप खोलें।
    • लेफ्ट साइड में प्रोफाइल फोटो के पास ‘Add Profile’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • उस सदस्य का 12 अंकों का आधार नंबर डालें।
    • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे डालकर वेरिफिकेशन करें।
    • इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन पूरी करें।

    बस, प्रोफाइल तैयार! अब आप आसानी से प्रोफाइल के बीच स्विच कर सकते हैं।

    ध्यान रखने वाली बातें

    • परिवार के सदस्य का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।
    • प्रोफाइल जोड़ते समय आधार कार्ड के अनुसार सही नाम और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

    Also Read : उद्योग से घरेलू उपभोक्ता तक… JBVNL ने मांगी 60% तक टैरिफ वृद्धि

    Aadhaar Profile Aadhaar services Android app Biometric Lock Digital Aadhaar digital identity Face Authentication Family Management family members For Elderly and Children iOS app iOS ऐप mAadhaar App mAadhaar ऐप Mobile App New Aadhaar App OTP verification OTP वेरिफिकेशन Physical Card Required QR code QR कोड Security Features Smartphone Facility UIDAI आधार प्रोफाइल आधार सेवाएं एंड्रॉयड ऐप डिजिटल आधार डिजिटल पहचान नया आधार ऐप परिवार के सदस्य परिवार मैनेजमेंट फिजिकल कार्ड जरूरत फेस ऑथेंटिकेशन बायोमेट्रिक लॉक बुजुर्ग और बच्चों के लिए मोबाइल ऐप सुरक्षा फीचर स्मार्टफोन सुविधा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउद्योग से घरेलू उपभोक्ता तक… JBVNL ने मांगी 60% तक टैरिफ वृद्धि
    Next Article चारधाम यात्रा का शुभारंभ करीब, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथियां तय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.