Johar Live Desk : आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तराखंड के चारों धामों में श्रद्धालुओं का जोश और उत्साह देखने लायक है। शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, और इसी क्रम में बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि और समय की घोषणा की गई है।
बाबा केदारनाथ धाम के कपाट कब होंगे खुलेंगे?
बता दें कि बाबा केदारनाथ धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल, ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026, बुधवार सुबह 8 बजे वृष लग्न में खोले जाएंगे। मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग ने आज महाशिवरात्रि के दिन तिथि की घोषणा की।
चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां जारी
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। कपाट खुलने की तिथियां लग्न और पंचांग के अनुसार निर्धारित की जा रही हैं।
बदरीनाथ धाम: कपाट 23 अप्रैल, 2026 को सुबह 6.15 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले जाएंगे।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम: इन दोनों धामों के कपाट की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन परंपरा के अनुसार यह अक्षय तृतीया के दिन, 19 अप्रैल 2026 से खुलते हैं। इसी दिन से चारधाम यात्रा का शुभारंभ भी होता है।
श्रद्धालुओं में बढ़ा उत्साह
महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तजन मंदिरों में जाकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने की घोषणा के बाद भक्तों में यात्रा के लिए खासा उत्साह है।
Also Read : उद्योग से घरेलू उपभोक्ता तक… JBVNL ने मांगी 60% तक टैरिफ वृद्धि


