Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस, दी गई पुष्पांजलि
    झारखंड

    जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस, दी गई पुष्पांजलि

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 128वीं जयंती पर झारखण्ड शिक्षा परियोजना गुमला के द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय में परमवीर अल्बर्ट एक्का मुख्य स्टेडियम में स्कूली बच्चों के साथ पराक्रम दिवस का आयोजन कर नेताजी को स्मरण किया गया. नेता जी के वेशभूषा में सजे एक छात्र की अगुआई में इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी दीप प्रज्वलित करते हुए नेताजी के कटआउट पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर नजारत उपसमाहर्ता सिद्धार्थ शंकर चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक मो वसीम अहमद, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन, उपसमाहर्ता आशीष कुमार, सार्जेंट मेजर अभिमन्यु, बीपीओ पुष्पा टोप्पो शिक्षिका रोहिणी सहित उपस्थित अनेक शिक्षकों ने नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया.

    इस अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, दिल्ली चलो, इंकलाब जिंदाबाद, जय हिंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस अमर रहे” आदि नारों से पूरा स्टेडियम गुंजयमान रहा. सभी के द्वारा उनके प्रेरणादायक विचारों को स्मरण किया गया. नेताजी के वेश में सजे सरस्वती विद्या मंदिर गुमला के छात्र द्वारा नारे लगवाए गए जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहा.

    मौके पर उपायुक्त द्वारा नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नेताजी भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे तथा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था. नेता जी द्वारा दिया “जय हिन्द” का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा है. उन्होंने सभी बच्चो का उत्साह वर्धन करते हुए नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देशप्रेम की सीख दी. आज के दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक वसीम अहमद द्वारा बताया गया कि सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था तथा वे बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज थे. झारखण्ड शिक्षा परियोजना गुमला के सहायक नोडल पदाधिकारी  दिलदार सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया.

    कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गुमला की छात्राओं के द्वारा आकर्षण बैंड की धुन ने सभी का मन मोह लिया और बैंड की धुन पर विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया. स्टेडियम परिसर से निकलकर जशपुर रोड से निकलकर पटेल चौक होकर लोहरदगा रोड, सिसई रोड, थाना रोड हाई स्कूल रोड सहित सभी मुख्य मार्गों पर छात्र-छात्राओं द्वारा रैली का आयोजन किया गया और छात्र छात्राओं द्वारा देशप्रेम के नारे लगाए गए. रैली में शहरी क्षेत्र के उर्सुलाइन कॉन्वेंट, सन्त पैट्रिक, सन्त इग्नेशियस, उर्दू मध्य विद्यालय, रा. मध्य विद्यालय, एस-एस प्लस टू विद्यालय, लुथेरान मध्य एवं उच्च विद्यालय, एस एस बालिका विद्यालय, राजेन्द्र अभ्यास विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय कस्तूरबा विद्यालय एवं जिला स्कूल के छात्र छात्राओं की सहभागिता थी तथा स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा रैली में समन्वय किया गया.

    इस अवसर पर स्वप्न कुमार राय द्वारा मंच का संचालन किया गया तथा झारखण्ड शिक्षा परियोजना गुमला के दिलदार सिंह के नेतृत्व में सदर के बीपीओ ओमप्रकाश दास सहित बीपीओ नीरज कुमार, लाल चन्द्रशेखर नाथ शाहदेव, पुष्पा टोप्पो, अभिजीत, सूरज लकड़ा, आदि ने पूरे कार्यक्रम संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

    इसे भी पढ़ें: सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर निकाली रैली, स्कूली बच्चे हुए शामिल

    #Jharkhand News City News Current News Daily News gumla jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज गुमला जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुभाषचंद्र बोस की जयंती पर निकाली रैली, स्कूली बच्चे हुए शामिल
    Next Article अररिया : एक्सिस बैंक में दिनदहाड़े 90 लाख की डकैती, बदमाशों ने किया दो राउंड फायरिंग

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.