Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»अररिया : एक्सिस बैंक में दिनदहाड़े 90 लाख की डकैती, बदमाशों ने किया दो राउंड फायरिंग
    क्राइम

    अररिया : एक्सिस बैंक में दिनदहाड़े 90 लाख की डकैती, बदमाशों ने किया दो राउंड फायरिंग

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2024Updated:January 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अररिया : शहर के एडीबी चौक स्थित सदर एसडीपीओ आवास से सौ मीटर दूर एक्सिस बैंक में 90 लाख की दिनदहाड़े डकैती हुई है. घटना के लेकर बताया जा रहा कि बैंक में छह अपराधी घुसे और हथियार के बल पर लूटपाट की. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. जब तक पुलिस पहुंच पाती तब तक सभी अपराधी फरार हो गए. इतना ही नहीं अपराधियों ने भागते वक्त दो राउंड फायरिंग भी की.

    घटना की जानकारी मिलते ही अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह बैंक पहुंचे और बैंक को चारों ओर से सील कर दिया. उन्होंने घटना की बारीकी से जानकारी ली और बैंक के प्रबंधक से भी बात की. उसके बाद वह तुरंत बैंक से बाहर चले गए. बैंक के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार घटना तकरीबन 11 बजे की है. कर्मचारियों ने बताया कि अभी बैंक में कामकाज शुरू ही हुआ था कि 6 लोग बैंक के अंदर पहुंच गए और लूटपाट मचाने लगे.

    एसपी ने नहीं की लूटी गई रकम की पुष्टि

    सूचना के बाद एसपी अशोक कुमार सिंह भी पहुंचे और बैंक के लोगों से पूछताछ की. मौके से पुलिस ने दो खाली खोखा भी बरामद किया. अभी इस मामले में ना तो बैंक का कोई कर्मी कुछ बोलने को तैयार हैं और ना ही एसपी ने लूटी गई रकम की पुष्टि की है, लेकिन बैंक में दिनदहाड़े इस तरह की लूट की घटना को अंजाम दिए जाने से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है.

    इसे भी पढ़ें: जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस, दी गई पुष्पांजलि

    Araria Axis Bank Bihar City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline robbery Today's News Two Round Firing अररिया आज की खबर एक्सिस बैंक करंट न्यूज जोहार लाइव डकैती डेली न्यूज ताजा खबर दो राउंड फायरिंग न्यूज हेडलाइन बिहार मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस, दी गई पुष्पांजलि
    Next Article …और भाजपा विधायक को बिना शिलान्यास किए ही वापस लौटना पड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू से निकले, Google तक पहुंचे… कौन हैं राजेश रंजन जिनकी चर्चा हर तरफ?

    July 9, 2026
    क्राइम

    पीठ पर बैग, ड्रेनेज पाइप का सहारा… बिल्डर के घर करोड़ों की चोरी

    July 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, DGP के निर्देश पर बैठी हाईलेवल कमेटी ने लगाई मुहर

    July 9, 2026
    Latest Posts

    पलामू से निकले, Google तक पहुंचे… कौन हैं राजेश रंजन जिनकी चर्चा हर तरफ?

    July 9, 2026

    पीठ पर बैग, ड्रेनेज पाइप का सहारा… बिल्डर के घर करोड़ों की चोरी

    July 9, 2026

    झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, DGP के निर्देश पर बैठी हाईलेवल कमेटी ने लगाई मुहर

    July 9, 2026

    झारखंड : नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा, जानिये कौन है वो

    July 9, 2026

    बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.