Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 May, 2026 ♦ 10:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»नयनतारा का शानदार बर्थडे सेलिब्रेशन, विग्नेश शिवान ने दिया करोड़ों का खास तोहफा
    मनोरंजन

    नयनतारा का शानदार बर्थडे सेलिब्रेशन, विग्नेश शिवान ने दिया करोड़ों का खास तोहफा

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नयनतारा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा ने अपना 41वां जन्मदिन मनाया, और इस बार उनका बर्थडे बेहद खास रहा। वजह थी उनके पति और निर्देशक विग्नेश शिवान, जिन्होंने उन्हें ऐसा तोहफा दिया जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। विग्नेश ने नयनतारा को रोल्स रॉयस ब्लैक बैज स्पैक्ट्रा गिफ्ट की, जिसकी कीमत सुनकर फैंस भी हैरान रह गए।

    विग्नेश ने देर रात सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी और जुड़वां बच्चों के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनकी न्यू लग्जरी कार भी नजर आ रही है। कैप्शन में विग्नेश ने नयनतारा के लिए अपने प्यार का इज़हार करते हुए लिखा कि वह उन्हें सच्चे दिल से, पागलपन की तरह और गहराई से प्यार करते हैं। उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनकी जिंदगी खुशियों और प्यार से भरे बेहतरीन पलों से सजाई गई है।

    पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। फैंस ने प्यार की बौछार कर दी और देखते ही देखते पोस्ट पर 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए। कई सेलेब्स ने भी इस जोड़ी की तारीफ की। नयनतारा ने भी इस सरप्राइज गिफ्ट पर इमोशनल और हार्ट इमोजी के साथ अपना प्यार जताया।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा हाल ही में फिल्म ‘टेस्ट’ में नजर आईं थीं, जहां उनके साथ आर. माधवन और सिद्धार्थ ने अहम किरदार निभाए। इसके अलावा नयनतारा आने वाले महीनों में कई बड़ी फिल्मों में दिखाई देंगी, जिनमें ‘डियर स्टूडेंट’, ‘माना शंकरा वरा प्रसाद गारु’, ‘टॉक्सिक’, ‘मनेनगटी सिंस 1960’, ‘पैट्रियॉट’, ‘मुकुथी अम्मान 2’, ‘हाय’ और ‘राकिए’ शामिल हैं।

    नयनतारा के लिए ये जन्मदिन सिर्फ खास ही नहीं, बल्कि यादगार भी बन गया, जहां परिवार, प्यार और लग्जरी का शानदार संगम देखने को मिला।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Vignesh Shivan (@wikkiofficial)

    Also Read : कुएं में मिली एक महिला की बॉडी, इलाके में सनसनी 

    नयनतारा का शानदार बर्थडे सेलिब्रेशन विग्नेश शिवान ने दिया करोड़ों का खास तोहफा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलिव-इन रिलेशन में रह रही महिला की बॉडी मिली कुंए में, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article जियो के सभी अनलिमिटेड 5G यूज़र्स को 18 महीने तक फ्री मिलेगा Gemini Pro Plan

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें

    May 10, 2026
    ट्रेंडिंग

    रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, 50 करोड़ क्लब में की एंट्री

    May 6, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म, आमिर खान बोले- 10 साल आगे बढ़ेगी कहानी

    April 28, 2026
    Latest Posts

    SSC GD परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा : रांची में ऑनलाइन सिस्टम हैक कर पास कराने वाला गिरोह पकड़ाया

    May 22, 2026

    नोएडा में झारखंड का जलवा, रुद्रंश शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल

    May 22, 2026

    हजारीबाग में बिजली व्यवस्था चरमराई, विधायकों ने विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी

    May 22, 2026

    राज्यसभा सीटों पर घमासान : बलमुचू बोले- कांग्रेस का हक तय, अब फैसला करे झामुमो

    May 22, 2026

    चर्चित सुमित ह’त्याकांड में कोर्ट का आया फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

    May 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.