Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोल्हान-सारंडा के जंगलों की चप्पे चप्पे की जानकारी रखने वाले नक्सलियों ने किया सरेंडर, महिला व बच्चे भी शामिल टीम में
    जोहार ब्रेकिंग

    कोल्हान-सारंडा के जंगलों की चप्पे चप्पे की जानकारी रखने वाले नक्सलियों ने किया सरेंडर, महिला व बच्चे भी शामिल टीम में

    Team JoharBy Team JoharApril 11, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : लोकसभा चुनाव से पूर्व झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. झारखंड पुलिस ने मिसिर बेसरा और अनल की कमर को तोड़ते हुए संगठन के सक्रिय सदस्यों को सरेंडर कराया है. यह सभी नक्सली कोल्हान-सारंडा के जंगलों में चप्पे-चप्पे की जानकारी रखते है. इसमें महिला और बच्चे भी शामिल है. गुरुवार को चाईबासा पुलिस लाइन में सभी नक्सलियों ने झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसर्मपण किया है.

    इन-इन नक्सलियों ने चाईबासा पुलिस के समक्ष किया है सरेंडर

    1. प्रधान कोड़ा उर्फ देवन कोड़ा
    2. चंद्रोमोहन उर्फ चंद्रो आंगरिया उर्फ रोशन
    3. पगला गोप उर्फ घासीराम गोप
    4. विजय बोइपाई उर्फ अमन बोइपाई
    5. गंगा राम पूर्ति उर्फ मोटका पूर्ति
    6. बोयो कोड़ा
    7. जोगेन कोड़ा
    8. पेलोंग कोड़ा उर्फ निशा कोड़ा
    9. सोनू चम्पिया
    10. रामजा पूर्ति उर्फ डुगुद पूर्ति
    11. सोहन सिंह हेम्ब्रम उर्फ सीनू
    12. डोरण चम्पिया उर्फ गोलमाई
    13. सुशील उर्फ मोगा चाम्पिया
    14. मनी चाम्पिया

    ERB का संचालन करने वालों में मिसिर-अनल के अलावा दर्जन लोग

    चाईबासा एसपी ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत कोल्हान एवं सारंडा क्षेत्र में विगत कुछ वर्षों से प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के ERB ( ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो ) का संचालन केंद्रीय समिति सदस्य मिसिर बेसरा, पातीराम मांझी उर्फ अनल, असीम मंडल, सुशांत उर्फ अनमोल, मेहनत उर्फ मौछु, अजय महतो उर्फ बुधराम, पिंटू लोहार, अश्विन, कांडे होनहोगा, एवं सांगेन अंगरिया के नेतृत्व में किया जा रहा है. इनके द्वारा विगत वर्षों में इस क्षेत्र में अनेक विध्वंसक घटनाएं करवाया गया है. इनके विरुद्ध कार्रवाई में झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा और सीआरपीएफ बल की नियुक्त कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

    वर्ष 2022 से अब तक 161 नक्सलियों की गिरफ्तारी व 11 का सरेंडर

    चाईबासा जिला अंतर्गत वर्ष 2022 से लगातार संचालित अभियान के क्रम में पुलिस ने अब तक 161 नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. जबकि वर्ष 2022 एवं 2023 में कुल 11 नक्सलियों को पुलिस ने सरेंडर कराया है. वहीं, भारी मात्रा में कुल 375 विस्फोटक, हथियार, कारतूस और अन्य दैनिक उपयोग के समान को जप्त किया है. इतना ही नहीं नक्सलियों का स्थाई कैंप ERB मुख्यालय, 8-10 अस्थाई कैंप एवं 15 बंकर को भी ध्वस्त किया है.

    नक्सलियों के सरेंडर करने से मिसिर बेसरा और अनल को बड़ा झटका

    नक्सलियों के बड़े पैमाने पर सरेंडर करने से 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा उर्फ सागर जी और पतिराम मांझी उर्फ अनल दा को बड़ा झटका लगा है. सरेंडर करने वाले सभी नक्सली दोनों टीम के सक्रिय और मारक दस्त के सदस्य है. कोल्हान तथा सारंडा के सुदूर जंगली पहाड़ी क्षेत्र के चप्पे-चप्पे की जानकारी रखते थे. इनके सरेंडर करने से झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिल सकती है.

    इसे भी पढ़ें: राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तीसरी आंख से रखी जा रही नजर

    इसे भी पढ़ें: हरमू रोड में फिलिस्तीन का झंडा लहरा माहौल बिगाड़ने का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Kolhan-Saranda Latest news Local News Main News Naxalite News Headline surrender Today's News आज की खबर करंट न्यूज कोल्हान-सारंडा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर नक्सली न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सरेंडर सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश में NATIONAL CRUSH तो कई होंगे, लेकिन NATIONAL TRUST तो सिर्फ मोदी की गारंटी है : अनुराग ठाकुर
    Next Article लिंडी कैमरून बनी भारत में नई ब्रिटिश हाई कमिश्नर, एलेक्स एलिस की जगह लेंगी

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.