Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»नाटो ने भारत, चीन और ब्राजील को दी धमकी, रूस के साथ व्यापार बंद करने की दी सलाह
    ट्रेंडिंग

    नाटो ने भारत, चीन और ब्राजील को दी धमकी, रूस के साथ व्यापार बंद करने की दी सलाह

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस पर दबाव बढ़ाते हुए NATO (नाटो) के नए महासचिव मार्क रुटे ने भारत, चीन और ब्राजील को खुली चेतावनी दे दी है. उन्होंने कहा कि अगर इन देशों ने रूस के साथ व्यापार बंद नहीं किया, तो उन्हें 100 प्रतिशत टैरिफ और नई सैंक्शन्स का सामना करना पड़ सकता है. रुटे ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद यह बयान दिया. रुटे ने कहा, “अगर आप बीजिंग, दिल्ली या ब्राजीलिया में हैं, तो आप चाहें तो व्लादिमीर पुतिन को कॉल कर सकते हैं और कह सकते हैं कि अब शांति वार्ता को गंभीरता से लें. वरना इसका जबरदस्त असर इन देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा.”

    BRICS देशों को खास चेतावनी

    NATO प्रमुख का ये बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और रूस के बीच तनाव और बढ़ गया है. ट्रंप ने भी रूस के राष्ट्रपति पुतिन को 50 दिनों की डेडलाइन दी है कि वो यूक्रेन के साथ शांति समझौता करें, नहीं तो इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे.

    रुटे की यह टिप्पणी खास तौर पर BRICS देशों – भारत, चीन और ब्राजील के लिए थी. उन्होंने साफ कहा कि अब सिर्फ रूस को नहीं, बल्कि उसके व्यापारिक साझेदारों को भी सेकेंडरी सैंक्शन्स का सामना करना पड़ेगा. रुटे के मुताबिक, रूस की मदद करने वाले देश खुद पर आर्थिक आफत बुला सकते हैं.

    10% एक्सट्रा टैरिफ लगाने की धमकी

    ट्रंप ने भी इस विषय में चेतावनी दी है. उन्होंने BRICS देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी है. यह बयान तब आया जब BRICS ने अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान के खिलाफ किए गए हमलों की आलोचना की थी.

    अमेरिकी सीनेट में एक प्रस्ताव भी लाया जा रहा है, जिसके तहत रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 500% तक टैरिफ लगाने की बात की जा रही है. इससे साफ है कि आने वाले दिनों में भारत समेत अन्य BRICS देशों पर पश्चिमी देशों का दबाव और बढ़ेगा.

    भारत के लिए स्थिति जटिल क्यों?

    भारत के लिए यह स्थिति जटिल हो सकती है, क्योंकि भारत ने अब तक रूस के साथ रणनीतिक और व्यापारिक रिश्ते बनाए रखे हैं, खासकर तेल और रक्षा उपकरणों के मामले में. लेकिन अब NATO और अमेरिका के कड़े रुख से भारत को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है.

    Also Read : राजधानी के रिहायशी इलाके की एक दुकान में लगी आ’ग, 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    Beijing Brasilia Brazil China Delhi Donald Trump global economy global trade India international pressure Mark Rutte NATO peace talks Russia Russia-Ukraine conflict sanctions tariffs trade sanctions Ukraine war Vladimir Putin अंतरराष्ट्रीय दबाव चीन टैरिफ डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली बीजिंग ब्राजील ब्राजीलिया भारत मार्क रुटे यूक्रेन युद्ध रूस रूस-यूक्रेन संघर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था वैश्विक व्यापार व्यापार प्रतिबंध व्लादिमीर पुतिन शांति वार्ता सैंक्शन्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरक्षाबंधन 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, तिथि और भद्रा काल की स्थिति
    Next Article केंद्र सरकार का बड़ा एलान! 10 लाख लोगों को मिलेगी फ्री AI ट्रेनिंग, CSC से मिलेगी डिजिटल ताकत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अगर अपने बच्चों को बनाना है धोनी जैसा फिट, तो अपनाइये धोनी की ये डायट चार्ट

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.