Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रायपुर में राष्टीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज, सीएम सोरेन बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल
    झारखंड

    रायपुर में राष्टीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज, सीएम सोरेन बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    Team JoharBy Team JoharOctober 28, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रायपुर: राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 आज से शुरू हुआ. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में इसकी शुरुआत हुई. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं. रायपुर में आयोजित इस महोत्सव में 7 देशों के नर्तक भाग ले रहे हैं. इसके अलावा 27 राज्यों और 6 केंद्र शासित प्रदेशों के 59 आदिवासी नर्तक दल इसमें अपनी नृत्य कला पेश करेंगे. इन नर्तक दलों में लगभग 1,000 कलाकार हैं. जिनमें 63 विदेशी कलाकार भी शामिल हैं.

    इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज रांची से रायपुर पहुंचे. एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत किया गया. एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए वो रवाना हो गए. रायपुर पहुंचे हेमंत सोरेन ने आयोजन को लेकर प्रदेश सरकार की तारीफ की. इसके साथ ही बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो जहां विपक्ष में है. वहां सरकार का सहयोग करने के बजाय सरकार के काम में अड़चन डालती है और षड्यंत्र रचती है.

    सोरेन ने महंगाई के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. वहीं नक्सलवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ये न सिर्फ एक राज्य की बल्कि देश की समस्या है. नक्सल प्रभावित सभी राज्य मिलकर काम कर रहे हैं.

    कई विदेशी टीम भी पहुंची

    राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में प्रत्येक राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश के नर्तक दल दो विधाओं विवाह संस्कार और अपने राज्य की अन्य पारंपरिक विधाओं में अपनी प्रस्तुति देंगे. दोनों विधाओं में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले नर्तक दलों को कुल 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी दी जाएगी. प्रत्येक विधा में फर्स्ट प्राइज पाने वाले दल को 5 लाख रुपये, सेकंड आने वालों को 3 लाख रुपये थर्ड आने वाले दल को 2 लाख रूपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा.

    सरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन

    राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का यह द्वितीय आयोजन है. देश-विदेश में इस आयोजन को काफी लोकप्रियता मिली है. इस साल आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में श्रीलंका, उज्बेकिस्तान, स्विटजरलैंड, नाइजीरिया, फिलीस्तीन, माले और युगांडा के नर्तक दल हिस्सा लेंगे. मोरक्को के दल की भी इस आयोजन में शामिल होने की संभावना है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : सिटी SP, ASP, ADM और SDM ने मंडल कारा में एक साथ मारा छापा, डेढ़ घंटे में तंबाकू-बीड़ी बरामद
    Next Article सर्दियों में घर पर बनाएं सेहत से भरपूर तिल रोल, ये है आसान रेसिपी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.