Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»स्वास्थ्य»सर्दियों में घर पर बनाएं सेहत से भरपूर तिल रोल, ये है आसान रेसिपी
    स्वास्थ्य

    सर्दियों में घर पर बनाएं सेहत से भरपूर तिल रोल, ये है आसान रेसिपी

    Team JoharBy Team JoharOctober 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    तिल रोल रेसिपी: सर्दियों में बनने वाली तिल रोल का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इन दिनों मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है और तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है. तिल से बने फूड आइटम्स को खाने का सही वक्त ठंड का मौसम ही होता है. दरअसल तिल की तासीर गर्म होती है ऐसे में तेज सर्दी होने पर तिल के बने आइटम्स को खाने से शरीर में गर्मी और ऊर्जा बनी रहती है. सर्दियों में तिल के लड़्डू, गजक जैसे आइटम आसानी से मिल जाते हैं. तिल रोल भी पसंद किया जाने वाला एक आइटम है. आमतौर पर हम इसे बाजार से खरीदकर ही खाते हैं.
    आप अगर इस बार तिल रोल रेसिपी को घर में ट्राई करना चाहते हैं तो हम इसे बनाने का आसान तरीका आपको बताने जा रहे हैं. कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर आप घर में ही स्वादिष्ट एवं ऊर्जा से भरपूर तिल रोल को तैयार कर सकते हैं.

    तिल रोल बनाने के लिए सामग्री
    सूखे मेवे – आधा कप
    सफेद तिल – 3 कप
    चीनी – 3 कप
    देसी घी – 3 टेबल स्पून
    गुलाब जल – 1 टेबल स्पून
    कॉर्न सिरप – डेढ़ कप
    नमक – 1 टी स्पून
    पानी – डेढ़ कप

    तिल रोल बनाने की विधि
    तिल रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसमें तिल डालकर सेकें. तिल को तब तक सेकें जब तक की उसका रंग लाइट गोल्डन न हो जाए. इसके बाद तिल को एक प्लेट में निकाल लें. अब कड़ाही में चीनी डालें और उसमें डेढ़ कप पानी मिला दें. इसके बाद कॉर्न सिरप और नमक मिलाकर इसे उबालें. इस मिश्रण को तब तक उबलने दें जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए. इसके बाद इसमें गुलाब जल और घी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. अब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें.

    अब अपनी दोनों हथेलियों में थो़ड़ा सा घी लगा लें और तैयार किए गाढ़े मिश्रण को हाथों से अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद इस मिश्रण को समान अनुपात में बांट लें. अब इसके हर भाग में ड्राई फ्रूट्स और सेंके गए तिल की स्टफिंग कर दें. अब इन्हे रोल कर लें. रोल के ऊपर भी तिल लगाएं. इस तरह आपके टेस्टी तिल रोल तैयार हो गए हैं. यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होने के साथ ही शरीर को एनर्जी भी प्रदान करते हैं.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरायपुर में राष्टीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज, सीएम सोरेन बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल
    Next Article उत्तर कोरिया भुखमरी की कगार पर, किम जोंग बोले- जिंदा रहना है तो 2025 तक कम खाओ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    नौतपा में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जोड़ें ये कूलिंग फूड्स

    May 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक

    April 29, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.