Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद : सिटी SP, ASP, ADM और SDM ने मंडल कारा में एक साथ मारा छापा, डेढ़ घंटे में तंबाकू-बीड़ी बरामद
    झारखंड

    धनबाद : सिटी SP, ASP, ADM और SDM ने मंडल कारा में एक साथ मारा छापा, डेढ़ घंटे में तंबाकू-बीड़ी बरामद

    Team JoharBy Team JoharOctober 28, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद. झारखंड के धनबाद शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के मंडल कारा में सिटी एसपी की अगुआई में छापेमारी की कार्रवाई की गई. छापामार टीम में सिटी एसपी के अलावा एएसपी, एडीएम और एसडीएम भी शामिल थे. इसके अलावा इस अभियान में कई पुलिस स्‍टेशन के प्रभारी और इंस्‍पेक्‍टर भी थे. तकरीबन डेढ़ घंटे तक चली छापेमारी की कार्रवाई में जेल से कोई गंभीर आपत्तिजनग सामग्री बरामद नहीं की गई. धनबाद मंडल कारा से सिर्फ खैनी (तंबाकू) और बीड़ी की ही बरामदगी हुई.

    धनबाद के सिटी एसपी आर. रामकुमार ने एएसपी मनोज स्वर्गियर के साथ ही एडीएम एवं एसडीएम के साथ मिलकर जेल में छापा मारा था. जिस तरह से धनबाद में अपराधिक घटनाएं बढ़ी है और व्यवसायियों से फिरौती की मांग की जा रही है, उसमें जेल में बंद कुछ अपराधियों की भूमिका होने की भी बात कही जा रही है. आरोप है कि जेल में बंदं अपराधी फोन के जरिये गैंग को ऑपरेट कर रहे हैं. ऐसे में प्रशासन की छापेमारी को काफी अहम माना जा रहा है.

    बता दें कि मार्बल कारोबारी घनश्‍याम मित्‍तल पिछले 24 घंटे से भी ज्‍यादा वक्‍त से लापता हैं. उनका अभी तक सुराग नहीं मिला सका है. इसलिए धनबाद मंडल कारा में की गई इस छापेमारी को कई संगीन मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है. वहीं, धनबाद मंडल कारा से लगातार अपराधिक घटनाओं का संचालन होने की खबरों के बावजूद जेल से किसी भी तरह का आपत्तिजनक सामान का बरामद नहीं होने से एक अलग ही सवाल उठ रहा है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में भीषण सड़क दुर्घटना में 2 पंचायत सचिव समेत 5 की मौत, दो बाइक में आमने-सामने की हुई टक्‍कर
    Next Article रायपुर में राष्टीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज, सीएम सोरेन बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्र आंदोलन में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, अयाज चौहान समेत पांच नेता पहुंचे

    August 8, 2026
    झारखंड

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    August 8, 2026
    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    Latest Posts

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026

    झारखंड: छात्र आंदोलन में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, अयाज चौहान समेत पांच नेता पहुंचे

    August 8, 2026

    मैगी में सीसा ढूँढते-ढूँढते बीत गए 11 साल, दिल्ली हाईकोर्ट ने केस किया खारिज, बोला – अब बंद करो ये खींचतान

    August 8, 2026

    बेटी के PPF फंड का पैसा मेंटेनेंस में खर्च नहीं कर सकते पिता, दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

    August 8, 2026

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.