Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त
    झारखंड

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkAugust 8, 2026Updated:August 8, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: JPSC-JSSC नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अभ्यर्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच शनिवार को सरकार और छात्रों के बीच वार्ता का सिलसिला आगे बढ़ा. JPSC-JSSC न्याय मंच का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार सुबह सरकार के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के लिए रवाना हुआ. एसडीओ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरना स्थल से वार्ता स्थल तक ले जाया गया. इसके तकरीबन दो घंटे के बाद बातचीत का दूसरा दौर समाप्त हुआ.

    बातचीत में अभ्यर्थी न्याय मंच के इस प्रतिनिधिमंडल में रमावतार महतो, दीनबंधु मंडल, चंदन कुमार, रविशंकर, प्रेम कुमार, अमित कुमार और विमल कुमार शामिल हैं.

    छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अभ्यर्थी न्याय मंच का नेतृत्व कर रहे हैं. वह पिछले छह दिनों से अपनी मांगों को लेकर अनशन पर हैं. आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों के बीच बातचीत को गतिरोध तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

    इससे पहले JPSC-JSSC Reform Manch के प्रतिनिधिमंडल ने भी सरकार के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की थी. बातचीत के बाद छात्रों ने कहा था कि पहली राउंड की बातचीत हुई है और वार्ता आगे भी जारी रहेगी.

    अब अभ्यर्थी न्याय मंच के प्रतिनिधिमंडल के साथ होने वाली बैठक में भी JPSC-JSSC परीक्षाओं से जुड़े विवाद, कथित अनियमितताओं, परीक्षाओं की प्रक्रिया और अभ्यर्थियों की अन्य मांगों पर चर्चा होने की संभावना है.

    आंदोलन में शामिल छात्रों के अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से भी सरकार के प्रतिनिधि और मंत्री मुलाकात कर सकते हैं. ऐसे में शनिवार को सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच लगातार होने वाली बैठकों को आंदोलन के समाधान की दिशा में अहम माना जा रहा है.

    Also Read: झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    अभ्यर्थी न्याय मंच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article8 अगस्त 1942 : एक आवाज गूंजी ‘करो या मरो’, फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा हिंदुस्तान
    Next Article खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Latest Posts

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    August 8, 2026

    8 अगस्त 1942 : एक आवाज गूंजी ‘करो या मरो’, फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा हिंदुस्तान

    August 8, 2026

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.