Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»नेशनल हेराल्ड ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संबंधी लेख पर मांगी माफी, जाने क्या है मामला
    देश

    नेशनल हेराल्ड ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संबंधी लेख पर मांगी माफी, जाने क्या है मामला

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2019Updated:November 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर छपे लेख पर भारतीय जनता पार्टी की आलोचना के बाद ‘नेशनल हेराल्ड’ ने लेख वापस लेते हुए माफी मांगी है।

    अखबार ने रविवार को ट्वीट कर माफी मांगी और कहा “लेख से यदि किसी व्यक्ति या समुदाय की भावनाएं आहत हुई है तो उसके लिए हम माफी मांगते हैं। लेख में लेखक ने निजी विचार व्यक्त किए हैं और हमारा उन विचारों से कोई संबंध नहीं है।”

    भारतीय जनता पार्टी ने नेशनल हेराल्ड में आये इस लेख को निंदनीय और निराशाजनक बताया है और कहा है कि इसमें पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट और भारत के उच्चतम न्यायालय के बीच समानता की बात कही गयी है। लेख का शीर्षक है ‘अयोध्या फैसले से हमें पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की याद क्यों आती है।’ भाजपा ने पूछा कि क्या इस लेख के जरिये कांग्रेस कहना चाहती है कि न्यायालय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के अनुकूल फैसला दिया है। भाजपा ने कहा कि भारत की न्यायिक प्रणाली जैसा पारदर्शी और लोकतांत्रिक न्याय तंत्र दुनिया में कहीं नहीं है।

    इस बीच राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि नेशनल हेराल्ड के संपादकीय मंडल ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ कांग्रेस की सरकार के गठबंधन की संभावनाओं को देखते हुए यह लेख वापस लिया है। अटकलें लगायी जा रही है कि भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए कांग्रेस वहां शिवसेना के साथ समझौता कर सकती है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड विधानसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस 05 और‌ झामुमो ने 03 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की, जानें कौन-किस सीट से लड़ेगा चुनाव
    Next Article बिहार : अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में हंगामा और तोड़फोड़, लगाया कुव्यवस्था का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में किसी बच्चे को हिंदू प्रार्थना पढ़ने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.