Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में डीजीपी के लिए छह पदाधिकारियों का नाम यूपीएससी को भेजा गया
    झारखंड

    झारखंड में डीजीपी के लिए छह पदाधिकारियों का नाम यूपीएससी को भेजा गया

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नीरज सिन्हा का कार्यकाल फरवरी 2023 में खत्म हो रहा है और इसके बाद नये डीजीपी कार्यभार संभालेंगे इसलिए अभी से नये डीजीपी की तलाश भी शुरू हो गयी।

    राज्यों में नियुक्ति के लिए अब नये नियम के तहत यूपीएससी से वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नाम का एक पैनल तैयार हो रहा है। इसे लेकर गृह विभाग द्वारा भी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गयी है। सूत्रों के मुताबिक झारखंड पुलिस के छह आईपीएस अधिकारियों की सूची यूपीएससी को भेजी गयी।

    राज्य सरकार की ओर से जिन छह आईपीएस अधिकारियों नाम डीजीपी पैनल के लिए भेजा गया है, उनमें एसएन प्रधान, अजय कुमार सिंह, अनिल पालटा, अनुराग गुप्ता, प्रशांत सिंह और आरके मलिक का नाम शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी की नियुक्ति के लिए सरकार कम से कम 5 नाम की अनुशंसा यूपीएससी से करती है। जिसके बाद यूपीएससी इनमें से 3 नाम सरकार को बताती है और उनमें से किसी एक को पुलिस महानिदेशक नियुक्ति किया जाता है।

    राज्य सरकार द्वारा जिन छह आईपीएस अधिकारियों का नाम यूपीएससी को भेजा गया है, उनमें एसएन प्रधानमंत्री अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एनसीआरबी के महानिदेशक है। वहीं आईपीएस अजय कुमार सिंह डीजी झारखंड पुलिस हाउसिंग है, अनुराग गुप्ता डीजी ट्रेनिंग, अनिल पालटा डीजी रेल, प्रशांत सिंह एडीजी जैप और आरके मलिक एडीजी वायरलेस है।

    गौरतलब है कि वर्तमान डीजीपी नीरज सिन्हा 31 जनवरी 2022 में रिटायर होने वाले थे, लेकिन उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था । इसके तहत 11 फरवरी 2023 तक वे पद पर बने रहेंगे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा : आपसी विवाद में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास
    Next Article OMG! : बिहार में महिला के पेट में था दर्द, निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाल ली किडनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.