Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»OMG! : बिहार में महिला के पेट में था दर्द, निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाल ली किडनी
    बिहार

    OMG! : बिहार में महिला के पेट में था दर्द, निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाल ली किडनी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। बरियारपुर ओपी क्षेत्र के राउत बाजी गांव स्थित अपने मायके से पेट का ऑपरेशन कराने बरियारपुर के एक निजी नर्सिंग होम में गयी महिला सुनीता देवी (33) का किडनी निकालने का मामला सामने आया है। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला मथुरापुर निवासी अकलू राम की पत्नी है। पीएमसीएच में जांच के दौरान चिकित्सक ने किडनी निकाले जाने की बात कही है। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया है।

    मामला सामने आने के बाद विधायक अशोक कुमार चौधरी, समाजसेवी प्रवीण कुमार एवं रामपुर कृष्ण पंचायत के मुखिया पति मनोज कुमार पीड़िता के घर पहुंचे। मामले की सूचना बरियारपुर ओपी अध्यक्ष को दी। पीड़िता की मां राउत बाजी गांव निवासी तेरी देवी ने बरियारपुर ओपी अध्यक्ष को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है जिसमें नर्सिंग में ऑपरेशन के दौरान किडनी निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री सुनीता की तबीयत खराब थी। इसपर उसे बरियारपुर स्थित उक्त नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले गया था।

    नर्सिंग होम के संचालक एवं डाॅक्टर ने उसका इलाज कर यूट्रस के ऑपरेशन की बात कही। चार सितंबर को ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति बिगड़ने लगी। संचालक ने पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां भी ठीक नहीं होने पर महिला को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां से महिला को पीएमसीएच रेफर किया गया। पीएमसीएच के चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि ऑपरेशन के दौरान मरीज का किडनी निकाल लिया गया है. समाजसेवी प्रवीण कुमार ने पीड़िता को उचित मुआवजा एवं किडनी की व्यवस्था करने की मांग की है। बरियारपुर ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में डीजीपी के लिए छह पदाधिकारियों का नाम यूपीएससी को भेजा गया
    Next Article बीजापुर : 10 लाख के इनामी नक्सली झारखंड रीजनल कमेटी के सदस्य लालू मोडियम उर्फ समीर ने किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच खोजी जा रही भरोसेमंद शख्सियत

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026

    लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू को दबोचा

    July 13, 2026

    री-पैकेजिंग की राजनीति… हेमंत सोरेन के 99 हजार करोड़ के निवेश दावों को भाजपा ने क्यों बताया हवा-हवाई?

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.