Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»हथियार से लेकर ड्रग्स तक की तस्करी का सॉफ्ट रूट बन रहा मुजफ्फरपुर, केंद्रीय एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
    ट्रेंडिंग

    हथियार से लेकर ड्रग्स तक की तस्करी का सॉफ्ट रूट बन रहा मुजफ्फरपुर, केंद्रीय एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharJune 8, 2025Updated:June 8, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुजफ्फरपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : उत्तर बिहार की अघोषित राजधानी माने जाने वाला मुजफ्फरपुर अब देशभर में प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी के लिए एक सॉफ्ट रूट के रूप में उभरता जा रहा है। केंद्रीय एजेंसियों की हालिया रिपोर्टों के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई से लेकर नॉर्थ ईस्ट तक प्रतिबंधित नशीले पदार्थों, हथियारों, विदेशी सोने और महंगी वस्तुओं की खेप मुजफ्फरपुर के रास्ते गुजर रही है।

    एजेंसियों ने किया अलर्ट जारी

    इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक केंद्रीय एजेंसी ने उत्तर बिहार के सभी जिलों की पुलिस इकाइयों को अलर्ट कर दिया है। नेपाल और पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे जिलों में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

    सड़क और रेल मार्ग बना तस्करों का आसान रास्ता

    सूत्रों के अनुसार, सिर्फ सड़क मार्ग ही नहीं, रेल मार्ग से भी प्रतिबंधित सामग्री जैसे शराब, गांजा, अफीम, हथियार, विदेशी सोना और नशीले पदार्थ आसानी से मुजफ्फरपुर पहुंचाए जा रहे हैं। मुजफ्फरपुर में इन सामग्रियों को ठिकाने लगाने का नेटवर्क इतना मजबूत हो गया है कि तस्करों तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।

    हाल की बड़ी जब्तियां

    • 5 मई 2025 : DRI ने 18 करोड़ रुपये मूल्य का विदेशी सोना जब्त किया।
    • 9 जनवरी 2025 : मैठी टोल प्लाजा पर 80 लाख की विदेशी सिगरेट पकड़ी गई।
    • हर महीने शराब, गांजा और अफीम की 6-7 बड़ी जब्तियां हो रही हैं।

    मुजफ्फरपुर जंक्शन : तस्करी का नया गढ़

    रेलवे स्टेशन के माध्यम से चल रही तस्करी भी चिंताजनक है। राजधानी एक्सप्रेस, इंटरसिटी और अन्य ट्रेनों से AK-47, कोकीन, हेरोइन, गांजा और विदेशी सुपाड़ी तक बरामद की गई है। 2024 से अब तक रेलवे स्टेशन से कई दर्जन कैरियर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। रेल थाना प्रभारी रंजीत कुमार और RPF इंस्पेक्टर मनीष कुमार के अनुसार Quick Reaction Team (QRT) का गठन कर ट्रेनों, प्लेटफॉर्मों और संदिग्ध रूटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    जनवरी 2024 से अब तक के आंकड़े :

    • 203 शराब तस्करी के मामले दर्ज
    • 150 से अधिक तस्कर गिरफ्तार, जिनमें एक दर्जन से अधिक महिलाएं शामिल
    • गांजा, हेरोइन और विदेशी सोने की कई बड़ी जब्तियां
    • मानव तस्करी के भी मामले सामने आए

    जागरूकता के बावजूद हालात गंभीर

    रेल और सड़क किनारे बसे गांवों में जागरूकता अभियान चलाए गए, जिसमें लोगों को पटरियों पर जानवर छोड़ने से रोकने और तस्करी से दूर रहने की अपील की गई। लेकिन इसके बावजूद तस्करी की घटनाओं में कोई खास गिरावट नहीं आई है, जो प्रशासन के लिए बड़ी चिंता का विषय है।

    Also Read : बिहार में RJD नेता ने की दारू पार्टी, वीडियो हो गया वायरल

    # Bihar Crime arms trafficking banned items Central agencies crime route Delhi drug trafficking foreign gold Gold smuggling Illegal Trade mumbai muzaffarpur Muzaffarpur smuggling Narcotics North Bihar Northeast prohibited goods security agencies Smuggling soft route अवैध कारोबार उत्तर बिहार केंद्रीय एजेंसियां क्राइम रूट गोल्ड स्मगलिंग तस्करी दिल्ली नशा तस्करी. नशीले पदार्थ नॉर्थ ईस्ट प्रतिबंधित वस्तुएं प्रतिबंधित सामान बिहार क्राइम मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर तस्करी मुंबई विदेशी सोना सुरक्षा एजेंसियां सॉफ्ट रूट हथियार तस्करी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में खुलेगा पहला रेसिडेंशियल स्पोर्ट्स स्कूल, खेलगांव में होगा संचालन
    Next Article गंगा नदी में नहाने के दौरान दो किशोर डूबे, तलाश जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण : सोमांश और राहुल की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ी

    September 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.