Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मुइज्जू ने फिर उगला जहर, कहा- मालदीव के लोग अपनी सीमा की करेंगे सुरक्षा, दूसरों को चिंता की जरूरत नहीं
    ट्रेंडिंग

    मुइज्जू ने फिर उगला जहर, कहा- मालदीव के लोग अपनी सीमा की करेंगे सुरक्षा, दूसरों को चिंता की जरूरत नहीं

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    माले : तुर्की से मालदीव ने नए ड्रोन खरीदे हैं. तुर्की की कंपनी बायरकतार से ड्रोन खरीदा गया है, जो देश में आ चुके हैं. नूनू मफारू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यह ड्रोन मौजूद हैं. मुइज्जू ने शुक्रवार को कहा कि मालदीव इन ड्रोन के जरिए बॉर्डर की गश्त करेगा. उन्होंने भारत का बिना नाम लेकर कहा कि दूसरों को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं. शुक्रवार की रात मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (MNDF) एयर कॉर्प्स के उद्घाटन के दौरान नूनू मफारू में आयोजित एक कार्यक्रम में मुइज्जू ने यह बात कही. मुइज्जू के आने से भारत संग मालदीव का तनाव बढ़ा है.

    मुइज्जू ने कहा कि यह विशाल क्षेत्र हमारे बच्चों और पोते-पोतियों के वर्तमान और भविष्य को उज्जवल करने के लिए एक आशीर्वाद है. इस क्षेत्र की देखभाल हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मालदीव के लोगों को अपनी सीमा की गश्त का अधिकार है. अगर अन्य समूह मालदीव के क्षेत्रों के बारे में चिंता करते हैं, तो मालदीव के लोगों को ज्यादा चिंता होनी चाहिए. मोहम्मद मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद से भारत संग तनाव बढ़े हैं. अभी तक भारत और मालदीव साथ मिलकर इस क्षेत्र में गश्त करते थे.

    भारत समर्थक विपक्षी दलों पर भी उन्होंने निशाना साधा. मुइज्जू ने कहा, ‘यह एक सच्चाई है कि आज हर किसी को स्वीकार करना चाहिए कि हमारे विचारों में चाहे कितने भी मतभेद क्यों न हो. हमें मालदीव की विचारधारा और मालदीव की पहचान को पहले रखना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि मालदीव के लोगों को यह मानना छोड़ देना चाहिए कि हम छोटे हैं. मालदीव एक बड़ा देश है. मालदीव के यह ड्रोन फिलहाल मफारू में हैं. लेकिन बाद में इन्हें हा धाल हनीमाधू ले जाया जाएगा.

    तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन के दमाद की कंपनी बायरकतार है, जिसका टीबी2 ड्रोन दुनिया में काफी मशहूर है. इंटेलिजेंस और सर्विलांस के लिहाज से यह अच्छा ड्रोन है. मिसाइल हमला करने में भी यह ड्रोन सक्षम है, जिसने अपनी ताकत यूक्रेन के युद्ध में दिखाई है. लेकिन मुइज्जू के इस ड्रोन की खरीद पर विपक्ष ने निशाना साधा है. विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) ने मंगलवार को ड्रोन की खरीद को जल्दबाजी भरा और संदिग्ध बताया. वहीं इस ड्रोन के बारे में जानकारी देने से मालदीव की सरकार ने इनकार कर दिया है.

    Drone foreign johar live news Maldives Male Muizzu Türkiye जोहार लाइव न्यूज़ ड्रोन तुर्की मालदीव माले मुइज्जू विदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBPSC TRE 3 Exam : पेपर लीक मामले में हजारीबाग से पांच लोग गिरफ्तार, EOU की रिपोर्ट मिलने पर रद्द हो सकती है परीक्षा
    Next Article झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    क्राइम

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026

    एनआईए को बड़ी सफलता: UAE से डिपोर्ट किया गया वीएचपी नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड का आरोपी हरविंदर कुमार गिरफ्तार

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.