Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»एमएस धोनी शामिल हुए ICC हॉल ऑफ फेम में, बने 11वें भारतीय खिलाड़ी
    खेल-सिनेमा

    एमएस धोनी शामिल हुए ICC हॉल ऑफ फेम में, बने 11वें भारतीय खिलाड़ी

    Team JoharBy Team JoharJune 10, 2025Updated:June 10, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ICC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल और लोकप्रिय कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अपने प्रतिष्ठित हॉल ऑफ फेम में शामिल कर लिया है। यह ऐलान लंदन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सोमवार, 9 जून को किया गया। धोनी उन 7 दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें इस साल ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

    धोनी को क्रिकेट इतिहास के सबसे शांत और समझदार फिनिशर, कप्तान और विकेटकीपर के रूप में जाना जाता है। ICC ने कहा कि धोनी का सफेद गेंद के क्रिकेट में योगदान ऐतिहासिक रहा है। खासकर अंतिम ओवरों में मैच जिताने की उनकी क्षमता ने उन्हें अलग दर्जा दिया।

    Unorthodox, unconventional and effective 🙌

    A cricketer beyond numbers and statistics 👏

    MS Dhoni is inducted in the ICC Hall of Fame 🥇

    More ➡️ https://t.co/oV8mFaBfze pic.twitter.com/AGRzL0aP79

    — ICC (@ICC) June 9, 2025

    धोनी तीनों ICC सफेद गेंद टूर्नामेंट जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने भारत को 2007 में पहला T20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जिताई।

    अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 538 मैच खेले, 17,266 रन बनाए और 829 शिकार किए। उनके फॉर्मेटवार आंकड़े इस प्रकार हैं

    • टेस्ट (90 मैच): 4,876 रन, 38.08 औसत, 294 आउट
    • वनडे (350 मैच): 10,773 रन, 50.57 औसत, 444 आउट
    • T20 (98 मैच): 1,617 रन, 37.60 औसत, 91 आउट

    धोनी ICC हॉल ऑफ फेम में जगह बनाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले जैसे महान खिलाड़ी इस सूची में शामिल हो चुके हैं।

    Also Read : गुगल मैप ने फिर दिया धोखा! यूपी के महराजगंज में अधूरे फ्लाईओवर से लटक गई कार, बाल-बाल बचा ड्राइवर

     

    Cricket News Dhoni career Dhoni honours Dhoni records Dhoni Stats ICC Hall of Fame ICC Hall of Fame 2025 ICC हॉल ऑफ फेम Indian captain Indian cricket ms dhoni MS Dhoni Achievements MSD Team India World Cup winner एमएस धोनी क्रिकेट समाचार टीम इंडिया धोनी करियर धोनी रिकॉर्ड धोनी सम्मान भारतीय कप्तान भारतीय क्रिकेट विश्व कप विजेता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुगल मैप ने फिर दिया धोखा! यूपी के महराजगंज में अधूरे फ्लाईओवर से लटक गई कार, बाल-बाल बचा ड्राइवर
    Next Article स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बेटी के PPF फंड का पैसा मेंटेनेंस में खर्च नहीं कर सकते पिता, दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.