Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम
    झारखंड

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 19, 2025Updated:June 19, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार ने स्वच्छ और सतत ऊर्जा की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए गुरुवार को योजना एवं वित्त विकास विभाग और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता नेपाल हाउस स्थित योजना भवन सभागार में किया गया, जिसका उद्देश्य राज्य के ऊर्जा क्षेत्र को कार्बन मुक्त बनाना है।

    एमओयू पर योजना एवं विकास विभाग की ओर से संयुक्त सचिव अनिलसन लकड़ा और स्वानिति इनिशिएटिव की ओर से ट्रस्टी उमा भट्टाचार्य ने हस्ताक्षर किए।

    इस अवसर पर योजना एवं वित्त विकास मंत्री राधाकृष्ण किशोर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “झारखंड कोयला आधारित ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी राज्य है, लेकिन अब समय है कि राज्य स्वच्छ और सतत ऊर्जा की ओर कदम बढ़ाए। यह एमओयू राज्य को ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में आगे ले जाएगा।”

    मंत्री ने योजना विभाग को “मदर ऑफ ऑल डिपार्टमेंट्स” बताया और इस पहल को झारखंड के सर्वांगीण विकास से जोड़ते हुए कहा कि यह मॉडल झारखंड को न सिर्फ भारत का, बल्कि एशिया का पहला ऐसा राज्य बनाएगा, जो एनर्जी ट्रांजिशन रेडीनेस इंडेक्स के तहत शून्य कार्बन उत्सर्जन की दिशा में अग्रसर होगा।

    इस अवसर पर विभाग के सचिव मुकेश कुमार, विशेष सचिव राजीव रंजन, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

    यह समझौता राज्य की ऊर्जा नीति को नई दिशा देगा और झारखंड को पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील एवं विकासोन्मुख राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

    Also Read : झारखंड के कई जिलों में दो दिन से लगातार बारिश, रांची समेत 5 जिलों को मौसम विभाग ने किया अलर्ट

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 19 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    Also Read : झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    Also Read : नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    carbon-free Jharkhand clean energy Climate Change Department of Planning and Finance energy sector energy security energy transition environmental balance green energy Jharkhand energy policy Jharkhand Government Jharkhand news memorandum of understanding MOU Nepal House Radhakrishna Kishore Sustainable Energy Swaniti Initiative Yojana Bhawan zero carbon emissions ऊर्जा क्षेत्र ऊर्जा सुरक्षा एनर्जी ट्रांजिशन एमओयू कार्बन मुक्त झारखंड क्लाइमेट चेंज ग्रीन एनर्जी झारखंड एनर्जी पालिसी झारखंड समाचार झारखंड सरकार नेपाल हाउस पर्यावरण संतुलन योजना एवं वित्त विकास विभाग योजना भवन राधाकृष्ण किशोर शून्य कार्बन उत्सर्जन सतत ऊर्जा समझौता ज्ञापन स्वच्छ ऊर्जा स्वानिति इनिशिएटिव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय
    Next Article देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.