Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली महिला उषा बाखला को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वादी मुन्ना यादव, निवासी बरियातु हाउसिंग कॉलोनी, द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि उषा बाखला ने खुद को रिम्स, रांची में कार्यरत डॉक्टर बताकर ओला चालक संदीप कुमार से पहचान बनाई और विश्वास में लेकर उसे तथा उसके भाई को रिम्स में चालक या चतुर्थ वर्गीय पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 23 लाख रुपये चेक और नकद रूप में ले लिए।

    इसके अतिरिक्त, उषा ने कोचबोंग बेरेटोली निवासी बिमल उरांव से फ्लैट निर्माण के नाम पर 58 लाख रुपये, धुर्वा निवासी सत्येन्द्र कुमार दुबे से व्यवसाय के नाम पर 3 लाख रुपये और नगड़ी निवासी बुलबुल मुंडा से नौकरी के नाम पर 22 लाख रुपये की ठगी की।

    जांच में यह भी सामने आया है कि रांची जिला और आसपास के कई अन्य लोगों से भी इसी तरह ठगी की गई है। अब तक कुल ठगी की राशि लगभग 1 करोड़ 6 लाख रुपये तक पहुँच चुकी है। पुलिस अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भी जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर 18 जून 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    गिरफ्तार महिला का नाम उषा बाखला, पति इलियास बाखला है, जो मूल रूप से दुमदुम सिठियो, थाना धुर्वा, जिला रांची की निवासी है और वर्तमान में कालामाटी, थाना खूंटी में रह रही थी।

    आपराधिक इतिहास की जांच में निम्नलिखित मामले सामने आए हैं –
    बरियातु थाना कांड संख्या 121/2025, ठगी राशि 23 लाख रुपये
    धुर्वा थाना कांड संख्या 105/25, ठगी राशि 3 लाख रुपये
    खरसीदाग ओपी (नामकुम) थाना कांड संख्या 171/25, ठगी राशि 58 लाख रुपये
    नगड़ी थाना कांड संख्या 88/25, ठगी राशि 22 लाख रुपये

    पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की जांच जारी है।

    गिरफ्तारी में बरियातु थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अक्षय कुमार, जयदीप बोस, महिला पुलिस जवान बिन्दा देवी और अन्य पुलिस बल शामिल रहे।

    Also read: जंगल में छुपकर कर रहे थे साइबर ठगी, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

    Crore Rupees Scammed Fake Doctor Claim Financial Transactions Probe Job and Flat Scam Judicial Custody Multiple Victims police investigation Ranchi Police Action Ranchi Scam RIMS Connection Usha Bakhla Arrested
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट
    Next Article झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.