Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय
    झारखंड

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 19, 2025Updated:June 19, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : आज यानि 19 जून 2025 को प्रदेश राजद कार्यालय, धुर्वा में राजद राज्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक संजय सिंह यादव को राज्य निर्वाचन अधिकारी गिरधारी गोप द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। बैठक में सभी नेताओं ने अंगवस्त्र, माला और बुके देकर उनका जोरदार स्वागत किया।

    बैठक में देवघर विधायक सुरेश पासवान, विधायक नरेश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव, प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार, महासचिव मनोज पांडेय, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, पूर्व आईपीएस मंजू शाह, महिला अध्यक्ष संजय रंजन सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने पार्टी पदाधिकारियों से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर पंचायत स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और युवा नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की विचारधारा को झारखंड के प्रत्येक कोने तक पहुंचाना है।

    राज्य परिषद की बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय:

    1. सितंबर-अक्टूबर तक राजद 10 जिलों में सम्मेलन करेगी। चरणबद्ध तरीके से 24 जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसका शुभारंभ 5 जुलाई 2025 को पटना में राष्ट्रीय परिषद की बैठक और खुला सम्मेलन के बाद झारखंड के देवघर और जमशेदपुर से होगा।

    2. नगर निकाय चुनाव को पूरी मजबूती से लड़ा जाएगा। सभी नेताओं को क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी जाएगी। खासकर रांची जिला को मजबूत बनाने के लिए रांची के नेताओं को बड़ा टास्क सौंपा जाएगा। चुनाव में हर हाल में वार्ड पार्षद के रूप में पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीताने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

    3. 4 जुलाई को पटना में राष्ट्रीय परिषद की बैठक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद 5 जुलाई को खुला सम्मेलन होगा, जिससे झारखंड में संगठन को और मजबूती दी जाएगी।

    4. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जाकर राजद एवं गठबंधन उम्मीदवारों के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे।

    बैठक में श्रीराम यादव, श्यामदास सिंह, आबिद अली, अर्जुन यादव, संतोष यादव, जमीरुद्दीन अंसारी, सुधीर गोप, जनार्दन राय, प्रणय कु, बबलू, चंद्रशेखर भगत, कमलेश यादव, रामकुमार यादव, कैसर जहां, राजकुमारी देवी, गुलशन खातून, मनोज अग्रवाल, धर्मेंद्र महतो, शाहबाज अंसारी, बीरेंद्र यादव, गुलज़ार अंसारी, नवलकिशोर यादव, सूरज सिंह, शंभु चौधरी, बैजू यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

    यह बैठक राजद के संगठन को सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों में मजबूती से लड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

    Also Read : झारखंड के कई जिलों में दो दिन से लगातार बारिश, रांची समेत 5 जिलों को मौसम विभाग ने किया अलर्ट

    ceremonial welcome Certificate Distribution Dhurwa Ranchi garland honor Giridhari Gop Jharkhand news Jharkhand Politics Jharkhand RJD MLA honor newly elected president party organization party workers political news Rjd RJD leadership RJD meeting RJD MLA RJD Office Sanjay Singh felicitation Sanjay Singh Yadav state council meeting अंगवस्त्र स्वागत गिरधारी गोप झारखंड राजद झारखंड राजनीति झारखंड समाचार धुर्वा रांची नवनिर्वाचित अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ता पार्टी संगठन प्रमाण पत्र वितरण माला सम्मान राजद राजद कार्यालय राजद नेतृत्व राजद बैठक राजद विधायक राजनीतिक समाचार राज्य परिषद बैठक विधायक सम्मान संजय सिंह यादव संजय सिंह स्वागत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article20 जून को भी रांची के सभी स्कूल बंद, DC ने जारी किया आदेश
    Next Article झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.