Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»अदाणी और एमजी मोटर के बीच समझौता, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए मिलाया हाथ
    देश

    अदाणी और एमजी मोटर के बीच समझौता, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए मिलाया हाथ

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुरुग्राम: अदाणी टोटल एनेर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड (एटीईएल) और एमजी मोटर इंडिया ने भारत में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं. देशभर में एमजी के ईवी ग्राहकों के लिए चार्जिंग सॉल्यूशन और वैल्यू एडेड सर्विसेज को विकसित करने के उद्देश्य से यह समझौता हुआ है. भारत के तेजी से बढ़ते ईवी इकोसिस्टम को एक मजबूत और बेहतर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में मदद करेगा.

    इस समझौते के अनुसार, एटीईएल एमजी डीलरशिप पर सीसी2 60 किलोवाट डीसी चार्जर लगाएगी ताकि चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत किया जा सके और ग्राहकों की पहुंच को बढ़ाया जा सके. यह साझेदारी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की सप्लाई, इंस्टालेशन, कमीशनिंग, ऑपरेशन्स और मेंटिनेंस को शामिल करते हुए एक व्यापक समाधान प्रदान करेगी. इसके साथ ही, एक सहज ग्राहक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जाएगा. यह प्लेटफॉर्म एक डेडिकेटेड मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से चार्जिंग स्टेशन ढूंढने (डिस्कवरी), यूजर ऑथेंटिकेशन, गाड़ी चार्ज करने और बिल का भुगतान करने (बिलिंग सेटलमेंट) जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा.

    इस रणनीतिक साझेदारी के तहत, दोनों कंपनियां एक दूसरे के प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों को मिलाने की संभावनाओं पर काम करेंगी. इसके लिए वे आधुनिक एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) का सहारा लेंगी जिससे आप आसानी से चार्जिंग स्टेशन तक पहुंच सकें. इससे सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क (पीसीएस नेटवर्क) तक पहुंचना और उन्हें खोजना काफी आसान हो जाएगा.

    एमजी मोटर इंडिया के चीफ ग्रोथ ऑफिसर गौरव गुप्ता ने कहा कि एमजी कार्बन न्यूट्रैलिटी, सस्टेनेबिलिटी और ग्रीन मोबिलिटी के लिए प्रतिबद्ध है. हम अदाणी टोटलएनेर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड के साथ एक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं, जो भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की प्रक्रिया को तेज करेगा. यह रणनीतिक साझेदारी सस्टेनेबल मोबिलिटी के लिए हमारी प्रतिबद्धता और एक मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाकर, ईवी क्षेत्र में बदलाव लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इस साझेदारी का लक्ष्य भारतीय उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने के लिए सशक्त बनाना है.

    अदाणी टोटल गैस लिमिटेड के ईडी और सीईओ सुरेश पी मंगलानी ने कहा कि दुनिया अधिक सस्टेनेबल और क्लीन एनर्जी स्रोतों को अपना रही है और ईवी इस बदलाव में सबसे आगे हैं. अदाणी टोटलएनेर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड और एमजी मोटर इंडिया की चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की साझेदारी एक माइलस्टोन है और भारत के एनर्जी ट्रांजीशन को तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. यह प्रयास कार्बन उत्सर्जन को कम करने और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने में योगदान देगा.

    यह सहयोग एमजी उपयोगकर्ताओं के लिए एटीईएल के सार्वजनिक चार्जिंग नेटवर्क के रणनीतिक स्थानों, विशेष रूप से एयरपोर्ट्स जैसे स्थानों पर आरआईएफडी समाधानों के साथ कस्टमर एक्सपीरियंस को बढ़ाएगा. एटीईएल थोक खरीद व्यवस्था के माध्यम से एमजी को आरएफआईडी कार्ड प्रदान करेगा, जिसमें एमजी उपयोगकर्ताओं के लिए जरुरी छूट की पेशकश की जाएगी.

    एमजी इंडिया इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मामले में शुरुआत से ही आगे रही है. ये इलेक्ट्रिक गाड़ियों को आसानी से इस्तेमाल किया जा सके, इसलिए एमजी न सिर्फ नई गाड़ियां ला रही है बल्कि चार्जिंग स्टेशन लगाने पर भी ध्यान दे रही है. एमजी के ऐसे 6 तरह के चार्जिंग स्टेशन हैं जिनसे आप अपनी गाड़ी को आसानी से चार्ज कर सकते हैं.

    ये भी पढ़ें: हथियार दिखाकर रंगदारी वसूलने के प्रयास में परिहस्त गिरोह, दो अपराधी चढ़ें पुलिस के हत्थे

     

    Johar Live अदाणी अदाणी टोटल एनेर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड आज की खबर ईवी ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एटीईएल एमजी एमजी मोटर इंडिया करंट न्यूज कार्बन न्यूट्रैलिटी ग्रीन मोबिलिटी जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सस्टेनेबिलिटी सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिर्माणाधीन करमा मेडिकल कॉलेज में रखी लकड़ी में लगी आग
    Next Article नक्सलियों ने पोस्टर लगाकर पुलिस को दी धमकी

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.