Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»हथियार की खरीद-बिक्री करने वाले मां-बेटा गिरफ्तार, पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद
    क्राइम

    हथियार की खरीद-बिक्री करने वाले मां-बेटा गिरफ्तार, पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2024Updated:March 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: लोकसभा चुनाव को भयमुक्त तथा शांतिपूर्ण वातावरण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मुंगेर से अवैध हथियार लाकर धनबाद में बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जर्नादनन ने अवैध हथियार की हो रही खरीद बिक्री एवं गैर कानूनी उपयोग पर पूर्ण रोक लगाने के लिए एसडीपीओ निरसा के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की है. जिसमें निरसा थाना प्रभारी, गोविंदपुर थाना प्रभारी व गल्फरबाड़ी ओपी प्रभारी को शामिल किया गया. जिसके बाद टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय एक महिला और उसके पुत्र को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया.

    इस संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित कर वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि निरसा आरती होटल, कंचनडीह के सामने भुईयाधौड़ा की एक 50 वर्षीय महिला और उसका पुत्र मुंगेर से अवैध देशी कट्टा, पिस्टल लाकर निरसा थाना क्षेत्र एवं इसके आस-पास के थाना क्षेत्रों के लोगो को बेचते है. सूचना के आधार पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने छापेमारी करते हुए महिला उषा देवी और उसके पुत्र कृष्णा यादव को 7.65 एमएम के 2 कंट्री मेड पिस्टल, 7.65 एमएम के 2 खाली मैगजीन और 7.65 एमएम के 14 जींदा कारतूस के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया है.

    एसएसपी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 12 चेक पोस्ट के साथ-साथ इंटर डिस्ट्रिक्ट एवं इंट्रा डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट भी बनाए है. साथ ही 21 फ्लाइंग स्क्वायड टीम की तैनाती की गई है. अन्य राज्य या अन्य जिले से धनबाद में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच कर अवैध हथियार, नकद राशि, शराब व अन्य प्रतिबंधित वस्तु लेकर घूम रहे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि अब तक आर्म्स एक्ट, एससी / एसटी, दंगा, वाहन चोरी करने वाले 2400 अपराधियों की सूची बनाई गई है. पुलिस द्वारा एक-एक व्यक्ति के घर जाकर वेरिफिकेशन किया जा रहा है. साथ ही बताया कि पुलिस ने 14 अपराधियों के विरुद्ध क्राइम कंट्रोल एक्ट लगाने की अनुशंसा की है.

    उन्होंने बताया कि छापेमारी दल में थाना प्रभारी गोविन्दपुर रविकान्त प्रसाद, थाना प्रभारी निरसा मंजीत कुमार, गल्फरबाड़ी ओपी प्रभारी नितिश कुमार, निरसा थाना के पवन तिर्की, आरक्षी लव कुमार सिंह, शिल्पी भगत, अशोक सोरेन, सिद्धेश्वर कुमार मेहता, राजेश कुमार सिंह के अलावा गोविंदपुर एवं गल्फरबाड़ी ओपी की टीम शामिल रही.

    ये भी पढ़ें: माले ने की लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार की घोषणा, विनोद सिंह होंगे कोडरमा से प्रत्याशी

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज गल्फरबाड़ी ओपी प्रभारी नितिश कुमार जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर थाना प्रभारी गोविन्दपुर रविकान्त प्रसाद थाना प्रभारी निरसा मंजीत कुमार धनबाद निरसा थाना के पवन तिर्की न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअतिक्रमण हटाने को प्रशासन ने चलाया अभियान, जगह खाली करने की दुकानदारों को हिदायत
    Next Article महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की बहू बीजेपी में शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नशे के खिलाफ एक्शन मोड में सिमडेगा पुलिस, एसपी ने की समीक्षा बैठक

    June 20, 2026
    क्राइम

    मुखिया पर फायरिंग कांड में तीन धराये, क्यों हुआ था हमला

    June 20, 2026
    क्राइम

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026
    Latest Posts

    नशे के खिलाफ एक्शन मोड में सिमडेगा पुलिस, एसपी ने की समीक्षा बैठक

    June 20, 2026

    मुखिया पर फायरिंग कांड में तीन धराये, क्यों हुआ था हमला

    June 20, 2026

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.