Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की बहू बीजेपी में शामिल
    ट्रेंडिंग

    महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की बहू बीजेपी में शामिल

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं. वह उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और भाजपा महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले की उपस्थिति में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुईं. फड़णवीस ने कहा कि पाटिल के भाजपा में शामिल होने से लातूर और मराठवाड़ा क्षेत्र में पार्टी की संभावनाएं बढ़ेंगी.

    मैं नारी शक्ति वंदन कानून से बहुत प्रभावित हूं : अर्चना पाटिल

    बीजेपी में शामिल होने के बाद अर्चना ने कहा, “मैं राजनीतिक क्षेत्र में काम करने के लिए बीजेपी में शामिल हुई हूं. मैं पीएम मोदी द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बहुत प्रभावित हुई. यह महिलाओं को समान अवसर देता है.” उन्होंने कहा कि मैंने लातूर में जमीनी स्तर पर काम किया है और वह भाजपा के साथ भी ऐसा ही करेंगी. उन्होंने कहा, ”मैं कभी भी आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में नहीं थी. भगवा खेमे की विचारधारा का उन पर ”बहुत प्रभाव” था”.

    इससे पहले शुक्रवार को अर्चना ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से दक्षिण मुंबई में उनके आधिकारिक आवास में मुलाकात की. उन्होंने कहा कि उन्होंने सोमवार को पूर्व राज्य मंत्री बसवराज मुरुमकर, जो कि शिवराज पाटिल के करीबी सहयोगी हैं, के साथ भाजपा में शामिल होने की योजना बनाई थी, लेकिन उन्हें अपनी बेटी की शादी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा. बता दें कि डॉ. अर्चना पाटिल चारुकर उदगीर में लाइफकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की चेयरपर्सन हैं और उनके पति शैलेश पाटिल चंदुरकर-कांग्रेस के राज्य सचिव हैं. उनके ससुर शिवराज पाटिल यूपीए सरकार में 2004 से 2008 के बीच केंद्रीय गृह मंत्री थे.

    ये भी पढ़ें : हथियार की खरीद-बिक्री करने वाले मां-बेटा गिरफ्तार, पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

    Archana Patil Bjp Congress johar live news Maharashtra mumbai Politics Shivraj Patil अर्चना पाटिल कांग्रेस जोहार लाइव न्यूज़ बीजेपी महाराष्ट्र मुंबई राजनीति शिवराज पाटील
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहथियार की खरीद-बिक्री करने वाले मां-बेटा गिरफ्तार, पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद
    Next Article चंद्रप्रकाश चौधरी की दोबारा चुनावी दावेदारी एक रणनीतिक कदम, राजनीतिक कौशल की है परीक्षा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    September 24, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

    September 24, 2026

    झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    September 24, 2026

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.