Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»6 घंटे के अंतर में मां-बेटे की मौ’त, इलाके में कोहराम
    ट्रेंडिंग

    6 घंटे के अंतर में मां-बेटे की मौ’त, इलाके में कोहराम

    Team JoharBy Team JoharMay 25, 2025Updated:May 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मां
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nalanda : नालंदा जिले में में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब महज छह घंटे के अंतर में मां और बेटे की मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतकों में मुन्ना देवी (80 वर्षीय) और उनके बेटे जन्मजेय कुमार (42 वर्षीय) शामिल हैं. घटना एकंगरसराय थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव की है. शनिवार की रात मुन्ना देवी की अचानक तबीयत बिगड़ी और देर रात उनका निधन हो गया. घरवाले जब उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे हुए थे, तभी सुबह एक और हादसा हो गया.

    परिवार ने मीडिया को बताया कि आज यानी रविवार की अहले सुबह जन्मजेय कुमार शौच के लिए गांव के पास स्थित तालाब की ओर गए थे. वहां बोरिंग के लिए डाली गई बिजली की तार खुले में पड़ी थी. दुर्भाग्यवश वह उसी तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से मौके पर ही बेहोश हो गए. ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एकंगरसराय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    एकंगरसराय थानेदार अखिलेश कुमार झा ने जानकारी दी कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल भेज दिया है. इस मामले में यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है. परिवार की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है.

    जन्मजेय कुमार अपने चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे. वे पेशे से हलवाई थे और उनके तीन बेटे हैं. एक ही दिन मां-बेटे की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. अब दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है. गांववाले और रिश्तेदार बड़ी संख्या में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए घर पहुंच रहे हैं.

    Also Read : ताजमहल को RDX से उड़ाने की धमकी

    Bihar news Ekangarsarai police station family shock family tragedy funeral preparations Janmjay Kumar mother-son death Munna Devi Nalanda Nalanda news sad news Saidpur village Sudden Death tragic incident village mourning अचानक मौत अंतिम संस्कार एकंगरसराय थाना गांव में मातम जन्मजेय कुमार दुखद घटना दुखद समाचार नालंदा नालंदा न्यूज़ पारिवारिक त्रासदी पारिवारिक सदमा बिहार समाचार मां-बेटे की मौत मुन्ना देवी सैदपुर गांव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स में दवा खरीद में लापरवाही पर निदेशक का कड़ा फैसला, वेतन रोकने का आदेश
    Next Article अमृत भारत स्टेशन योजना : रांची रेल मंडल के 15 स्टेशनों में हो रहा कायाकल्प

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    September 10, 2026
    क्राइम

    आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

    September 10, 2026
    क्राइम

    50 लाख कैश से खुला विकास तिवारी तक पहुंचने का रास्ता, ATS जांच में गैंग की पूरी कड़ी का दावा

    September 10, 2026
    Latest Posts

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.