Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में मानसून की सक्रियता, 16-18 अगस्त को कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में मानसून की सक्रियता, 16-18 अगस्त को कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में मानूसन पूरी तरह सक्रिय है. गंगा नगर, रोहतक, दिल्ली, कानपुर, पुरुलिया होते हुए दीघा तक बने मानसूनी टर्फ लाइन की वजह से प्रदेश में बारिश हो रही है. मानसून की इस सक्रिय गतिविधियों की वजह से 16 अगस्त को राज्य के कई इलाकों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 17 और 18 अग़स्त के लिए राज्य के 08-09 जिलों में भारी बारिश से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए स्पेशल मौसम बुलेटिन जारी किया है. राज्य में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए कृषि और कृषक के लिए भी विशेष बुलेटिन जारी किया है.

    रांची मौसम केंद्र ने राज्य के लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो और धनबाद जिला में 17 अगस्त को भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आगामी शनिवार को इन जिलों के कई इलाकों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है. मौसम केंद्र रांची ने 18 अगस्त को लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़ और बोकारो जिला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

    16 अगस्त को इन जिलों में के लिए येलो अलर्ट

    मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 16 अगस्त को गुमला, रांची, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों के कई इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है.

    कृषि के लिए विशेष बुलेटिन

    मानसून को लेकर झारखंड में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए कृषि-बागवानी की फसल और वृक्षारोपण को मामूली नुकसान और निचले इलाके में जलजमाव की संभावना व्यक्त की गई है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने जलनिकासी की उचित व्यवस्था, तैयार हो चुके फल एवं सब्जियों के तुड़ाई कर सुरक्षित स्थान पर रखने और जल जमाव वाकई क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दी है.

    पिछले 24 घंटे में नेतरहाट में हुई सबसे अधिक वर्षा

    पिछले 24 घंटे में राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है जबकि कई इलाकों में भारी वर्षा की भी सूचना है. सबसे अधिक 74 mm वर्षा लातेहार जिले के नेतरहाट में रिकॉर्ड किया गया है. इस दौरान अधिकतम तापमान गोड्डा में 36.9 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान 23.4 डिग्री रांची में रिकॉर्ड किया गया.

    ऑरेंज अलर्ट कृषि बुलेटिन खूंटी गुमला झारखंड धनबाद पश्चिमी सिंहभूम बारिश बोकारो मानसून मौसम बुलेटिन येलो अलर्ट रांची रामगढ़ लोहरदगा सिमडेगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचुनाव आयोग आज 3 बजे चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा
    Next Article कोलकाता में डॉक्टर की हत्या पर देशभर में 24 घंटे की हड़ताल, रिम्स में नुक्कड़ नाटक

    Related Posts

    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Latest Posts

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.