चुनाव आयोग: आज दोपहर 3 बजे विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है. हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान आज हो सकता है. दरअसल, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में इस साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में चुनाव आयोग की तरफ से इन चारों ही राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा. हालांकि, सबसे ज्यादा निगाहें जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है, क्योंकि आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां पर पहली बार वोटिंग करवाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग की तरफ से आज दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जिसमें चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का संभवत ऐलान होगा। इसमें एक नाम झारखंड का भी हो सकता है. यहां विधानसभा का कार्यकाल भी जनवरी 2025 के पहले हफ्ते में खत्म होने वाला है.
चुनाव आयोग आज 3 बजे चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

