रांची: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश के डॉक्टरों में आक्रोश पैदा कर दिया है. इस घटना के बाद से डॉक्टरों के सभी संगठनों ने 17 अगस्त, शनिवार से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. हड़ताल के दौरान आपातकाल सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी. डॉक्टरों का कहना है कि मामले की जांच सीबीआई द्वारा किए जाने के बावजूद स्थानीय उत्पात के कारण वे भय के माहौल में जी रहे हैं. डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सरकार से मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग तेज हो गई है. आईएमए, झासा, IMA महिला विंग समेत सभी संगठनों ने एकजुट होकर इस निर्णय की घोषणा की है. नेशनल आईएमए ने कोलकाता में डॉक्टरों पर हुए क्रूर हमलों के खिलाफ 17 अगस्त शनिवार को सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक देशभर में नियमित चिकित्सा सेवाएं बंद रखने का आह्वान किया है. सभी सरकारी, निजी, कॉर्पोरेट डॉक्टरों से अनुरोध है कि वे इसमें भाग लें. विरोध में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर मेडिकल कॉलेज सेवाएं पहले से ही बंद हैं.
17 अगस्त को देशभर के डॉक्टरों की हड़ताल, जानें कौन सी सेवाएं रहेगी ठप

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

