Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»शेयर बाजार में मिलेजुले संकेत, गिफ्ट निफ्टी सपाट, निवेशक सतर्क
    बिजनेस

    शेयर बाजार में मिलेजुले संकेत, गिफ्ट निफ्टी सपाट, निवेशक सतर्क

    Team JoharBy Team JoharAugust 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शेयर बाजार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : घरेलू शेयर बाजार में हल्की तेजी और दबाव के मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी लगभग 25,100 अंकों के स्तर पर सपाट कारोबार कर रहा है। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के चलते आज बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली और एशियाई बाजारों की कमजोरी से घरेलू बाजार का सेंटीमेंट प्रभावित हो रहा है।

    अमेरिकी बाजार बुधवार को कमजोर प्रदर्शन के साथ बंद हुए। डाओ जोंस में हल्की बढ़त देखने को मिली, लेकिन नैस्डैक में भारी गिरावट आई। टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली ने निवेशकों का भरोसा कमजोर किया है। फेडरल रिजर्व की हालिया बैठक के मिनट्स में महंगाई और टैरिफ को लेकर चिंताएं जताई गई हैं, जिससे निवेशक सतर्क हैं। बाजार की निगाहें अब शुक्रवार को होने वाली जैकसन होल कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं, जहां फेड चेयर जेरोम पॉवेल के बयान से ब्याज दरों की दिशा का संकेत मिलने की उम्मीद है।

    एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली है। जापान का निक्केई करीब 200 अंक गिर चुका है और डाओ फ्यूचर्स भी कमजोर नजर आ रहा है। इस वजह से भारतीय बाजारों पर भी दबाव बनने की संभावना बनी हुई है। वहीं, कमोडिटी बाजार में कच्चे तेल और कीमती धातुओं में तेजी बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड 67 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, जबकि सोना और चांदी में भी अच्छी बढ़त देखी जा रही है।

    घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने लगातार 32वें दिन खरीदारी जारी रखी और बुधवार को 1,800 करोड़ रुपए का निवेश किया। इसके विपरीत, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,500 करोड़ रुपए की बिकवाली की, जिससे बाजार पर दबाव बना रहा।

    आज जीएसटी परिषद की बैठक भी काफी अहम मानी जा रही है। मंत्रियों के समूह ने हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर जीएसटी घटाकर शून्य करने की सिफारिश की है, साथ ही अन्य वस्तुओं और सेवाओं पर भी टैक्स में कटौती की उम्मीद है। कॉरपोरेट सेक्टर में भी हलचल है, जहां इंडिया सीमेंट्स में UltraTech Cement के जरिए 6.5% हिस्सेदारी बिक्री के लिए तैयार है, वहीं Clean Science में बड़ी ब्लॉक डील की संभावना जताई जा रही है।

    लोकसभा ने ऑनलाइन गेमिंग बिल को मंजूरी दे दी है, जिसमें मनी गेम्स पर रोक लगाई गई है और ई-स्पोर्ट्स व सोशल गेमिंग को बढ़ावा देने का प्रावधान शामिल है।

     

    Clean Science UltraTech Cement अमेरिकी बाजार आर्थिक समाचार इंडिया सीमेंट्स एफआईआई एशियाई बाजार ऑनलाइन गेमिंग बिल कमोडिटी मार्केट गिफ्ट निफ्टी चांदी जीएसटी परिषद जैकसन होल कॉन्फ्रेंस डीआईआई निफ्टी निवेश फेडरल रिजर्व ब्याज दर ब्रेंट क्रूड विदेशी निवेशक शेयर बाजार सोना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में डेंगू का कहर : 48 घंटे में 28 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग ने की सतर्कता की अपील
    Next Article झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई : 1188 के खिलाफ केस, 1.96 करोड़ का जुर्माना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : निवेश पर बीजेपी के सवालों की हवा, बीजेपी सांसद ने ही कैसे निकाल दी?

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बरगद का पेड़ और भारत की तरक्की : कहानी 151 साल के बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में अदाणी समूह की बड़ी स्वास्थ्य पहल, नेत्र चिकित्सा के लिए 150 करोड़ का निवेश

    May 17, 2026
    Latest Posts

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.