Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»10वीं बोर्ड एग्जाम छूट गई? टेंशन छोड़िए! BSEB इसी महीने देगा दोबारा मौका, अभी से शुरू करें तैयारी
    बिहार

    10वीं बोर्ड एग्जाम छूट गई? टेंशन छोड़िए! BSEB इसी महीने देगा दोबारा मौका, अभी से शुरू करें तैयारी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मैट्रिक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई, लेकिन पहले ही दिन एक ऐसी खबर सामने आई जिसने सबको झकझोर कर रख दिया। पटना जिले के मसौढ़ी इलाके में परीक्षा छूट जाने से दुखी एक छात्रा ने कथित तौर पर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और लोग कह रहे हैं कि काश, उसे यह पता होता कि आगे भी मौका मिलने वाला है।

    पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा, 15 लाख से ज्यादा छात्र शामिल

    इस साल बिहार में मैट्रिक परीक्षा बड़े स्तर पर आयोजित की जा रही है। राज्यभर में कुल 1699 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन ही करीब 15 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हर केंद्र पर निगरानी रखी गई ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो। नकल पर सख्ती दिखाते हुए पहले ही दिन 5 छात्रों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। इसके अलावा 9 फर्जी परीक्षार्थियों को भी पकड़ा गया, जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    जिनकी परीक्षा छूट गई, उनके लिए राहत की खबर

    इधर, परीक्षा छूट जाने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर भी आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने साफ कहा है कि अगर किसी छात्र की परीक्षा जाम या किसी अन्य कारण से छूट गई है, तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।

    अप्रैल के आखिर में होगी विशेष परीक्षा

    बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी दी है कि विशेष परीक्षा अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई की शुरुआत में आयोजित की जाएगी। रिजल्ट भी मई या जून तक जारी कर दिया जाएगा, ताकि छात्रों का नया सत्र प्रभावित न हो।

    एक जरूरी संदेश

    यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि परीक्षा जिंदगी का आखिरी पड़ाव नहीं होती। अगर कभी कोई पेपर छूट भी जाए या उम्मीद के मुताबिक न जाए, तो जिंदगी खत्म करने जैसा कदम कभी समाधान नहीं हो सकता।

    Also Read : YouTube डाउन! दुनिया भर में यूजर्स परेशान

    10th board exam 10वीं बोर्ड एग्जाम Anand Kishore Bihar Board Bihar education news Board Exam Updates BSEB Matriculation Exam 2026 Patna Masaurhi Special Exam students आनंद किशोर छात्र-छात्राएं पटना मसौढ़ी बिहार बोर्ड बिहार शिक्षा समाचार बोर्ड परीक्षा अपडेट मैट्रिक परीक्षा 2026 विशेष परीक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleYouTube डाउन! दुनिया भर में यूजर्स परेशान
    Next Article सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन, अभिनेता ने तस्वीरों संग लिखा इमोशनल मैसेज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.