Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान- अब नकली दवाओं पर लगेगा लगाम
    बिहार

    स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान- अब नकली दवाओं पर लगेगा लगाम

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2025Updated:June 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंगल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आज यानी गुरुवार को पटना के अगमकुआं स्थित जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान, एनएमसीएम में 30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक औषधि नियंत्रण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। यह प्रयोगशाला नवीनतम तकनीकों से सुसज्जित है, जिसके माध्यम से अब बिहार में ही दवाओं और खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता की जांच संभव होगी।

    मंगल

    नकली दवाओं पर लगेगी लगाम : स्वास्थ्य मंत्री

    उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि यह प्रयोगशाला स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। उन्होंने बताया कि पहले दवाओं और खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल कोलकाता जैसे शहरों में भेजे जाते थे, जिसमें महीनों का समय लगता था। अब इस प्रयोगशाला के शुरू होने से जांच प्रक्रिया तेज होगी और नकली या घटिया दवाओं को बाजार से हटाने में भी त्वरित कार्रवाई हो सकेगी। मंत्री ने आगे कहा, “यह प्रयोगशाला बिहार की 13 करोड़ जनता के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की एक मजबूत गारंटी है। हम न केवल बेहतर इलाज की सुविधा दे रहे हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि मरीजों को केवल गुणवत्तापूर्ण दवाएं ही मिलें।” उन्होंने इस पहल को केंद्र सरकार के “सुरक्षित भारत, स्वस्थ भारत” के विजन को मजबूती प्रदान करने वाला बताया।

    मंगल

    वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन

    इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) प्रत्यय अमृत, BMSICL के MD दिवेश रामचन्द्र देवरे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और नेता उपस्थित थे। प्रयोगशाला में 28 अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं, जो दवाओं और खाद्य पदार्थों की सूक्ष्म स्तर पर जांच करने में सक्षम हैं। यह सुविधा बिहार को स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी और तकनीकी रूप से स्वास्थ्य विभाग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

    मंगल

    Also Read : अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का भावुक संदेश : “नमस्कार, ये सामूहिक उपलब्धि है”

    30 करोड़ रुपये Agamkuan Bihar bihar government Bihar news drug control laboratory drug testing food quality testing GNM Training Institute GNM प्रशिक्षण संस्थान health infrastructure Health ministry health security Healthcare Services Mangal Pandey medical lab NMCN patna state-of-the-art laboratory अगमकुआं अत्याधुनिक प्रयोगशाला औषधि नियंत्रण प्रयोगशाला खाद्य गुणवत्ता जांच दवा जांच पटना बिहार बिहार न्यूज बिहार सरकार मंगल पांडेय मेडिकल लैब स्वास्थ्य मंत्रालय स्वास्थ्य सुरक्षा स्वास्थ्य सेवाएं हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर ₹30 crore
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleXLRI और Accenture के बीच MOU, शिक्षा और उद्योग साझेदारी को मिलेगा नया आयाम
    Next Article ओवरलोड ट्रैक्टर के चढ़ते ही टूट गई पुलिया… जानें कहां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.