Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का भावुक संदेश : “नमस्कार, ये सामूहिक उपलब्धि है”
    ट्रेंडिंग

    अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का भावुक संदेश : “नमस्कार, ये सामूहिक उपलब्धि है”

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शुभांशु
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर बढ़ते हुए एक भावुक संदेश भेजा है। एक्सिओम-4 मिशन के तहत बुधवार को फ्लोरिडा से तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अपनी अंतरिक्ष यात्रा शुरू करने वाले शुक्ला ने डॉकिंग से कुछ घंटे पहले अपनी भावनाएं साझा कीं। भारतीय समयानुसार गुरुवार शाम साढ़े 4 बजे तक उनके आईएसएस पहुंचने की उम्मीद है।

    एक्सिओम स्पेस ने किया पोस्ट

    एक्सिओम स्पेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें शुभांशु ने कहा, “अंतरिक्ष से नमस्कार! मैं अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ यहां आकर रोमांचित हूं। ये कितना शानदार सफर था? मैं इस अवसर पर उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जो इसका हिस्सा रहे हैं। ये कोई व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि आप सभी की सामूहिक उपलब्धि है, जिन्होंने इस यात्रा को संभव बनाया। मेरे परिवार और दोस्तों के समर्थन का भी बहुत महत्व है।”

    Meet Joy, our zero-gravity indicator.🦢 pic.twitter.com/PGqld884EZ

    — Axiom Space (@Axiom_Space) June 26, 2025

    साथ ले गए ज्ञान का प्रतीक ‘हंस’

    शुभांशु अपने साथ एक खिलौना (हंस) भी ले गए हैं, जिसे उन्होंने भारतीय परंपरा में ज्ञान के प्रतीक के रूप में बताया। यह मिशन भारत के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि शुक्ला आईएसएस पहुंचने वाले पहले भारतीय और अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। इससे पहले, विंग कमांडर राकेश शर्मा ने 1984 में भारत-सोवियत मिशन के तहत अंतरिक्ष की यात्रा की थी।

    शुभांशु

    कई बार टला था मिशन

    यह मिशन मूल रूप से 29 मई को लॉन्च होने वाला था, लेकिन मौसम की खराबी और फाल्कन-9 रॉकेट व ड्रैगन कैप्सूल की तकनीकी समस्याओं के कारण कई बार स्थगित हुआ। नासा, स्पेसएक्स और एक्सिओम की टीमों ने इन समस्याओं को हल करने में लगभग एक महीने का समय लिया, जिसके बाद यह प्रक्षेपण सफल हुआ।

    Also Read : राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन से अस्पताल में मिलने पहुंची राष्ट्रपति

    Axiom Space Axiom-4 Axiom-4 mission Docking emotional message Florida launch Indian astronaut Indian space mission Indian time International Space Station ISS NASA Shubhangshu Shukla space journey space news Space Science SpaceX अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन अंतरिक्ष यात्रा अंतरिक्ष विज्ञान अंतरिक्ष समाचार एक्सिओम-4 मिशन डॉकिंग फ्लोरिडा लॉन्च भारतीय अंतरिक्ष मिशन भारतीय अंतरिक्ष यात्री भारतीय समय भावुक संदेश शुभांशु शुक्ला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएयरपोर्ट पर हैवा’नियत, शख्स ने बच्चे को जमीन पर प’टका, कोमा में जिंदगी की जंग लड़ रहा मासूम
    Next Article रांची में आदिवासियों का मार्च, पेसा लागू करने की मांग तेज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.