Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नेशनल थ्रोबॉल प्रतियोगिता का मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव व सुदेश महतो ने किया उद्घाटन
    झारखंड

    नेशनल थ्रोबॉल प्रतियोगिता का मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव व सुदेश महतो ने किया उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2022No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राष्ट्रीय थ्रोबॉल नेशनल गेम 27 से 29 दिसम्बर तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य के वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया. इस दौरान कार्यक्रम में झारखंड संस्कृति एवं सभ्यता की झलक दिखी. उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ देवशरण भगत, डा राजेश गुप्ता छोटू, आलोक कुमार दूबे, श्रीमती विजेता वर्मा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, भरत काशी, थ्रोबॉल एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव रमन साहनी, निदेशक थ्रोबॉल इंटरनेशनल फेडरेशन योगेश पांडे, भारतीय थ्रोबॉल संघ श्रीप्रकाश सिंह परिहार, समाजसेवी देवल सहाय मुख्य रूप से उपस्थित थे.

    खिलाड़ियों का नियोजन सरकार की प्राथमिकता में होनी ही चाहिए – डॉ. रामेश्वर उरांव

    थ्रोबॉल नेशनल गेम के उद्घाटन भाषण में डॉ रामेश्वर उरांव ने देशभर से आए हुए खिलाड़ियों, मैनेजर, राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार डिग्री हासिल करनेवालों को नियोजन और रोजगार प्राप्त होते हैं, उसी प्रकार सरकार ऐसी खेल नीति बनाये कि खिलाड़ियों को भी प्राथमिकताओं के तौर पर नौकरी मिल सके. डिग्री हासिल करने वाले बच्चों की तरह खिलाड़ियों को भी सरकारी एवं प्राइवेट नौकरियां मिलनी ही चाहिए.

    हमारी कोशिश होगी थ्रोबॉल को जल्द से जल्द मान्यता मिले

    खिलाड़ी अपना पूरा समय खेल में बिताने के बाद आखिर कहां जाएंगे. उन्होंने कहा कि थ्रोबॉल को अब तक सरकार की ओर से मान्यता नहीं मिली है, हमारी कोशिश होगी कि जल्द से जल्द मान्यता मिले. डॉ उरांव ने कहा हमारे साथ उदय हुआ राज्य छत्तीसगढ़ में अगर थ्रोबॉल को मान्यता मिल सकती है, तो झारखंड भी इसमें पीछे नहीं रहेगा, उन्होंने मुख्यमंत्री से खेल को प्रोत्साहित करने एवं थ्रोबॉल के खिलाड़ियों को उत्साहित करने का भी आग्रह किया.

    vidh

    खिलाड़ी होते हैं अनुशासन प्रिय नेतृत्वकर्ता – सुदेश महतो

    थ्रोबॉल नेशनल गेम के उद्घाटन के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री व वर्तमान विधायक सुदेश कुमार महतो ने देशभर से आए हुए खिलाड़ियों का अभिनन्दन करते हुए कहा खेल खिलाड़ियों के लिए खेलगांव की तरह मूलभूत संरचना देश के किसी कोने में नहीं है, इसका इस्तेमाल होते रहना चाहिए. उन्होंने कहा खेल और खिलाड़ी अनुशासन प्रिय और नेतृत्वकर्ता होते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को आह्वान किया कि देश को आपके नेतृत्व की जरूरत है, अपने प्रदेश, जिला एवं मोहल्ला का नाम रौशन कीजिए.

    डॉ राजेश गुप्ता ने झारखंड पर भरोसा के लिए जताया आभार

    झारखंड स्टेट थ्रोबॉल एसोशिएशन के अध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने स्वागत भाषण करते हुए भारतीय थ्रोबॉल संघ को झारखंड पर भरोसा और विश्वास जताने के लिए राज्य की जनता की ओर से आभार प्रकट किया. उद्धघाटन समारोह का संचालन मुख्य सहयोगी लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं उपाध्यक्ष गौतम सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

     छऊ नृत्य एवं गीत- संगीत के साथ रंगारंग उद्घाटन

    इसके पूर्व छऊ नृत्य एवं झारखण्ड के संस्कृति के अनुरूप गीत- संगीत के साथ रंगारंग उद्घाटन हुआ. सभी राज्य के बच्चों ने अपने- अपने झंडे एवं बैनर के साथ मार्च पास्ट किया एवं सलामी दी. भारतीय थ्रोबॉल एसोसिएशन के महासचिव रमन साहनी ने डा रामेश्वर उरांव एवं सुदेश महतो को मोमेंटो एवं अंग वस्त्र भेंट किया. झारखण्ड एवं पश्चिम बंगाल के बीच प्रदर्शनी मैच भी आयोजित किया गया. रिपोर्ट लिखे जाने तक पुरुष वर्ग में हरियाणा, पंजाब और आंध्रप्रदेश ने अपने लीग चरण के मैच क्रमशः 25-10, 25-15, 25-10, 25-10, 25-11, 25-12 से अपने मैच जीत लिए थे.

    प्रतियोगिता के आयोजन में इनकी रही अहम् भूमिका

    तीन दिवसीय नेशनल गेम प्रतियोगिता के आयोजक डॉ राजेश गुप्ता छोटू, आलोक कुमार दूबे, विजेता वर्मा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, गौतम कुमार सिंह, सुनील चक्रवर्ती, नगीना कुमार, जमील अंसारी, सोनू सिंह, अभिषेक साहू, संजीत यादव, नगीना कुमार, जमील अंसारी, देवव्रत कुमार, सोनू सिंह, नीरज वर्मा,  नीतीश सिंह, राहुल पांडे, अंशुतोश कुमार, अमित कुमार, अनुराग कुमार, संजय मंडल, सतीश कुमार, प्रशांत पाठक, अभिषेक शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका हो रही है.

    ऐतिहासिक आयोजन ने पूरे राज्य को गौरवान्वित किया : आलोक दूबे

    आयोजन सचिव आलोक दूबे ने कहा कि नेशनल गेम में कई चुनौतियां और परेशानियां भी आईं लेकिन इस ऐतिहासिक आयोजन ने पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है. इन तीन दिनों में हमारी कोशिश होगी कि देशभर से आये बच्चे झारखंड की गौरवशाली परंपरा, आतिथ्य, मेजबानी का संदेश लेकर जाएं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने छह किलो IED बम बरामद किया
    Next Article मुख्यमंत्री फुटबॉल कप प्रतियोगिता 2022 : महिला वर्ग में रांची जोन के विजेता टीम ने चाईबासा के विजेता टीम को 1-0 से हराया

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.