Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»झारखंड की चित्रकला शैली पर प्रदर्शनी में बोले मंत्री दीपक बिरुआ, समृद्ध है झारखंड की कला-संस्कृति
    Uncategorized

    झारखंड की चित्रकला शैली पर प्रदर्शनी में बोले मंत्री दीपक बिरुआ, समृद्ध है झारखंड की कला-संस्कृति

    Team JoharBy Team JoharAugust 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कला-संस्कृति हमारी पहचान रही है. हम अपनी संस्कृति और परंपराओं को लेकर हमेशा संवेदनशील रहे हैं. झारखंड की आदिवासी कला और संस्कृति को और ज्यादा समृद्ध बनाने की जरूरत है. उक्त बातें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ ने बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव के तहत झारखंड की चित्रकला शैली पर कार्यशाला सह प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर कहीं.

    उन्होंने कार्यशाला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन नगाड़ा बजाकर किया. उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी महोत्सव के मौके पर राज्य की आदिवासी संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि विश्व को झारखंड के आदिवासी समुदाय की संस्कृति से परिचित कराया जा सके. उन्होंने कहा कि आदिवासी महोत्सव एक मंच है, जो हमारी संस्कृति को नया आयाम देगा.उन्होंने आदिवासी संस्कृति की सुरक्षा, संवर्धन को लेकर भी अपने विचार साझा किये.

    अन्य राज्यों की आदिवासी संस्कृति का होगा समागम

    इस मौके पर विभागीय सचिव कृपानंद झा ने कहा कि इस आयोजन में नृत्य, गीत की परम्परा का भी प्रदर्शन होगा और पूरे देश की आदिवासी संस्कृति का समागम देखने को मिलेगा. कहा, हमें झारखंड की परंपरागत कला और संस्कृति को समृद्ध बनाने के लिए भी काम करना है.

    विभाग इसे लेकर काफी संवेदनशील है. उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रदर्शनी में कुल 57 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं.

    आदिवासियत को सामने लाने का एक प्रयास

    कल्याण आयुक्त अजयनाथ झा ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस महोत्सव में झारखंड की आदिवासी संस्कृति को उकेरा जाएगा. चित्रकला के लिए महोत्सव में एक बड़ा कैनवास लगाया जा रहा है.

    जिसपर आदिवासी संस्कृति से जुड़ी भावनाओं को महोत्सव में आने वाले लोग उकेर सकेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड की चित्रकला के विशेषज्ञ भी इस कार्यशाला सह प्रदर्शनी में प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे, जो यहां की संस्कृति से जुड़ी पहलुओं की जानकारी देंगे साथ ही प्रशिक्षण भी देंगे.

    बताया कि सभी आगंतुकों के लिए आवासन और भोजन की व्यवस्था की गई है. इस अवसर पर टीआरआई की नमिता रानी टूटी सहित कल्याण विभाग के कई पदाधिकारी और कलाकार उपस्थित थे.

    adivasi jharkhand ranchi Tribal people आदिवासी संस्कृति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजंगल की जमीन का सदर अंचल कार्यालय हजारीबाग ने खोला जमाबंदी, करोड़ों में बेचने की तैयारी, सीएम से की शिकायत
    Next Article सीएम से मिली झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष, आफिस निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    झारखंड

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    झारखंड

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026
    Latest Posts

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.