Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मसौढ़ी की सविता देवी को राष्ट्रपति भवन से मिला न्यौता, विशेष डिनर समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि होंगी शामिल
    ट्रेंडिंग

    मसौढ़ी की सविता देवी को राष्ट्रपति भवन से मिला न्यौता, विशेष डिनर समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि होंगी शामिल

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2025Updated:August 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सविता देवी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना जिले के मसौढ़ी के तारेगना डीह मोहल्ले की रहने वाली सविता देवी के लिए यह स्वतंत्रता दिवस बेहद खास होने जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की प्रेरणादायक लाभार्थी के रूप में चुनी गईं सविता देवी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन आमंत्रित किया है।

    वे 15 अगस्त की शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष डिनर समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगी। यह आमंत्रण मिलते ही सविता देवी और उनके मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग, परिजन और नगर परिषद के अधिकारी लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    सविता देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-Urban) 1.0 के तहत अपने सपनों का पक्का घर बनवाया है। इसके साथ ही वे दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के तहत मसौढ़ी नगर परिषद में सामुदायिक संसाधन व्यक्ति (CRP) के रूप में भी कार्य कर रही हैं।

    सविता देवी ने कहा कि राष्ट्रपति से मिलने और उनके साथ डिनर का मौका मिलना उनके लिए जीवन का सबसे सम्मानजनक पल है। उन्होंने इसे न सिर्फ अपनी, बल्कि पूरे मोहल्ले की उपलब्धि बताया।

    बता दें कि 2015 में शुरू हुई प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य शहरी गरीबों और निम्न-आय वर्ग के लोगों को आवास सुविधा उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत स्वयं की जमीन पर घर बनाने वालों को 2.5 लाख रुपये तक की सहायता मिलती है, जबकि होम लोन पर 1.80 लाख रुपये तक की सब्सिडी भी दी जाती है।

    Also Read : राजभवन के पास अनुसूचित जाति समाज का धरना, अधिकारों की मांग को लेकर उठी एकजुट आवाज

    CRP DAY-NULM PMAY तारेगना डीह दीनदयाल अंत्योदय योजना पटना प्रधानमंत्री आवास योजना प्रेरणादायक कहानी प्रेरणादायक महिला बिहार समाचार भारत सरकार योजना मसौढ़ी महिला सशक्तिकरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन शहरी विकास. सम्मान समारोह सविता देवी सामुदायिक संसाधन व्यक्ति स्वतंत्रता दिवस 2025
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजभवन के पास अनुसूचित जाति समाज का धरना, बाउरी बोले- SC लोगों के साथ हो रहा भेदभाव
    Next Article 15 लाख की चोरी का खुलासा, पांच अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.