Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राजभवन के पास अनुसूचित जाति समाज का धरना, बाउरी बोले- SC लोगों के साथ हो रहा भेदभाव
    झारखंड

    राजभवन के पास अनुसूचित जाति समाज का धरना, बाउरी बोले- SC लोगों के साथ हो रहा भेदभाव

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2025Updated:August 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अनुसूचित
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : अखिल भारतीय अनुसूचित जाति समन्वय समिति की ओर से शनिवार को रांची स्थित राजभवन के पास एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में राज्य भर से बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति समाज के लोग शामिल हुए और अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठाई।

    धरने में शामिल पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है, जब राजनीतिक सीमाओं से परे जाकर अनुसूचित जाति समाज के लोग एक मंच पर एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में आज भी अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है और उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।

    उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति आयोग की स्थापना तो हो चुकी है, लेकिन पिछले छह वर्षों से अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि राज्य में जनसंख्या के अनुपात में 12 प्रतिशत आरक्षण तत्काल लागू किया जाए और चौकीदार बहाली समेत अन्य सरकारी नियुक्तियों में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, आय और जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही समस्याओं को भी जल्द दूर करने की अपील की गई।

    अमर बाउरी ने कहा कि इस धरने का उद्देश्य सरकार को जगाना है, ताकि मानसून सत्र में इन मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हो सके।

    धरने में सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास, पूर्व विधायक समरी लाल, रामचंद्र सहिस सहित समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे और अपनी एकता का प्रदर्शन किया। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि समाज अपने अधिकारों के लिए अब चुप नहीं बैठेगा।

    Also Read : लातेहार पुलिस को मिली सफलता, आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार व हथियार जब्त

    अखिल भारतीय अनुसूचित जाति समन्वय समिति अनुसूचित जाति आंदोलन अनुसूचित जाति आयोग अनुसूचित जाति आरक्षण अनुसूचित जाति समाज अमर कुमार बाउरी आय प्रमाण पत्र आरक्षण की मांग उज्ज्वल दास एकदिवसीय धरना चौकीदार बहाली आरक्षण जाति प्रमाण पत्र झारखंड राजनीति झारखंड विधानसभा झारखंड समाचार झारखंड सरकार दलित अधिकार मानसून सत्र रांची धरना राज्य सरकार विरोध रामचंद्र सहिस समरी लाल सामाजिक न्याय सामाजिक समरसता हक अधिकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार पुलिस को मिली सफलता, आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार व हथियार जब्त
    Next Article मसौढ़ी की सविता देवी को राष्ट्रपति भवन से मिला न्यौता, विशेष डिनर समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि होंगी शामिल

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.